Top Career Options for Girls Hindi : लड़कियों के लिए टॉप करियर विकल्प, जिन्हे सुरक्षित माना जाता हैं।

1
Top Career Options for Girls Hindi ultimate guider
Top Career Options for Girls Hindi

अब वो पुराना समय नहीं रहा हैं की लड़किया केवल घर के काम तक ही सीमित रहे। अब समय बदल रहा हैं लड़किया लड़कों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलकर काम कर रही हैं। लेकिन कुछ लड़किया ऐसे करियर की तलाश मे रहती हैं।

जो लड़कियों के लिए सेफ हो। उसमें उन्हे ज्यादा मेहनत न करने पड़े। अगर आप भी ऐसे ही करियर की तलाश कर रही हैं। तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। इस लेख में हम आपको बताने वाले है की टॉप लड़कियों के लिए टॉप करियर विकल्प जिन्हे करने के बाद लड़किया अपना सुरक्षित करियर बना सकती हैं। ( Top Career Options for Girls Hindi )

वैसे तो लड़कियों सभी अपनी पसंद से सभी क्षेत्रों में अपना करियर बना सकती हैं लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र होते हैं, जिसमे लड़कियों को सुरक्षित नहीं माना जाता हैं। ऐसे में लड़किया कुछ ऐसे करियर की तलाश में रहती हैं। जो उनके जीवन के लिए सुरक्षित रहें। जिसे करते हुए उन्हे अपना घर चलाने में परेशानी न हो।

12th के बाद लड़कियों के लिए बेहतर करियर विकल्प Top Career Options for Girls Hindi

जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन

वर्तमान समय में मीडिया इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रही हैं जहा पर नए नए युवाओ की डिमांड हमेशा बनी रहती हैं। अगर किसी लड़की को खबरों में रुचि हैं केमरे के सामने आकर बोलना पसंद हैं। रोजाना नए नए लोगों से मिलना पसंद हैं।

ऐसी लड़किया बारहवी के बाद जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन कोर्स करके पत्रकारिता में अपना करियर बना सकती हैं।

इस कोर्स को करने के बाद लड़किया रिपोर्टर, कॉपी राइटर, प्रोड्यूसर, एंकर, एक्सपर्ट्स इत्यादि पद पर रहकर अपनी सेवाये दे सकती हैं। पत्रकारिता में खुद को एक्सपर्ट्स बनाने के लिए लड़किया पत्रकारिता में डिग्री , डिप्लोमा ,लेने के बाद मास्टर्स , एमफिल जैसे कोर्स भी करके महारत हासिल कर सकती हैं। 

अगर आप जानना चाहते हैं कि बड़े बड़े टीवी चेनलों में न्यूज एंकर कैसे बनें। तो आप इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

टीचिंग

टीचिंग का करियर लड़कियों के लिए एक सुरक्षित करियर माना जाता हैं यही कारण है की ज़्यादतर लड़किया बारहवी करने के बाद टीचिंग से जुड़े हुए कोर्स की तलाश में रहती हैं। अगर किसी लड़की को पढ़ाना पसंद हैं तो वे बारहवी के बाद ग्रेजुएशन करके टीचिंग कोर्स कर सकती हैं।

सरकारी टीचर बनने के लिए लड़कियों को कुछ प्रोसेस को फॉलो करना होता हैं। उसके बाद ही सरकारी टीचर बन सकती हैं।

जबकि प्राइवेट स्कूलों में लड़किया ग्रेजुएशन या बारवही के बाद भी टीचिंग करके अपना करियर बना सकती हैं। इस कोर्स का सबसे बाद फायदा यह होता हैं की वे घर पर रहकर बच्चों को ट्यूशन देकर भी अपना काम कर सकती हैं।

सरकारी टीचर बनने के लिए लड़कियों को ग्रेजुएशन के बाद बीएड या डीएड की डिग्री लेनी होती हैं। इस प्रोफेशन में लड़कियों को आधे दिन काम करना होता हैं बाकी के समय वे घर पर रहकर घर से जुड़े हुए काम भी कर सकती हैं। जबकि दूसरे करियर में ये काफी मुश्किल होता हैं। ( Top Career Options for Girls Hindi )

फैशन डिजाइनिंग Feshion Designing

आज का दौर फेशन का हैं। लड़का हो या लड़की महिला हो पुरुष हर कोई खुद को आकर्षक दिखाना चाहता हैं। यही कारण है की फेशन डिजाइनिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा हैं। लड़कियों को फेशन के बारें में अच्छी समझ होती हैं।

इसलिए लड़किया ही इस क्षेत्र में ज्यादा रुचि लेती हैं। अगर किसी लड़की को फेशन और डिजाइन के बारें में अच्छी समझ हैं। तो वे बारहवी करने के बाद फैशन डिजाइनिंग से संबंधी कोई डिग्री डिप्लोमा कोर्स करके अपना करियर बना सकती हैं।

फेशन डिजाइनिंग से जुड़े हुआ कोई भी कोर्स करने के बाद इस क्षेत्र में जॉब की कमी नहीं होने वाली हैं। इसलिए यह इस करियर को लड़कियों के लिए सुरक्षित माना जाता हैं। लड़किया खुद का भी फेशन स्टोर खोलकर अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं। 

अगर आप जानना चाहते हैं कि फेशन डिजाइनिंग में करियर कैसे बनाएं ? तो आप इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नर्सिंग Nursing

हॉस्पिटल में नर्स की काफी डिमांड रहती हैं। अगर किसी लड़की को हॉस्पिटल में अपना करियर बनाना हैं। तो ऐसी लड़किया बारहवी के बाद नर्सिंग कोर्स कर सकती हैं। लड़कियों के लिए नर्सिंग का करियर एक सुरक्षित करियर माना जाता हैं।

इस प्रोफेशन में लड़कियों को डॉक्टर के निर्देशों को फॉलो करना होता हैं। हॉस्पिटल में ऐड्मिट मरीजों की देखभाल करनी होती हैं। कोर्स करने के बाद अगर लड़किया नर्स के तौर पर किसी अच्छे हॉस्पिटल से जुड़ती हैं तो उन्हे अच्छी सेलरी भी मिलती हैं।

नर्सिंग की डिग्री या का डिप्लोमा लेने के बाद लड़किया सरकारी हॉस्पिटल, प्राइवेट हॉस्पिटल,सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी इंडियन नर्सिंग काउंसिल, स्टेट नर्सिंग काउंसिल इत्यादि जगहों पर जॉब के लिए अप्लाई कर सकती हैं। ( Top Career Options for Girls Hindi )

अगर आप जानना चाहते हैं कि नर्सिंग में करियर कैसे बनाएं ? तो आप इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एचआर ह्यूमन रिसोर्स HR Human Resources

एचआर यानि की ह्यूमन रिसोर्स करियर भी महिलाओ के लिए काफी सुरक्षित माना जाता हैं। बड़ी बड़ी कंपनियों में एचआर का रोल महिलाओ के पास ही मौजूद हैं। ऐसे में आप देख सकती हैं की कंपनियों में एचआर के रोल के लिए लड़कियों की कितनी डिमांड हैं।इस प्रोफेशन में रिस्पेक्ट , पावर और पैसा अच्छे होते हैं।

यही कारण है की मेनेजमेंट में रुचि रखने वाली लड़किया इस प्रोफेशन को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं।

इस प्रोफेशन मे करियर बनाने के लिए लड़कियों को ग्रेजुएशन करने के बाद एमबीए इन एचआर या एमबीए मास्टर डिग्री जैसी मास्टर्स की डिग्री लेनी होती हैं। इस कोर्स को लड़किया देश के किसी भी मेनेजमेंट कॉलेज से कर सकती हैं। 

अगर आप एमबीए करके बिजनेस या मार्केटिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एयर होस्टेस Air Hostess

एयर होस्टेस करियर केवल लड़किया ही पसंद करती हैं। इसलिए ये कोर्स लड़कियों के बीच काफी पोपुलर रहता हैं। इस कोर्स को करने के बाद लड़किया देश के साथ विदेशों की भी सेर करती हैं। वो भी कमाई करते हुए।

ऐसे में अगर किसी लड़की की रुचि देश विदेश में घूमने की हैं। उसे नए नए लोगों से मिलन पसंद हैं तो वे लड़किया इस करियर का चुनाव कर सकती हैं। इस कोर्स को करने वाली लड़किया बारहवी के बाद देश के किसी कॉलेज से एयर होस्टेस का कोर्स कर सकती हैं। 

अगर आप जानना चाहती हैं कि एयर होस्टेस कैसे बनें ? तो आप इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग Digital Marketing

जिन लड़कियों की रुचि कंटेन्ट क्रेयटिंग में हैं डिजिटल मार्केटिंग का क्षेत्र उनके लिए एक बेहतर विकल्प हैं। वर्तमान समय में डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में अच्छे क्रीऐटर की काफी डिमांड हैं।

अगर कोई लड़की इस क्षेत्र में अपनाकरियर बनाना चाहती हैं, तो वे बारहवी या ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मार्केटिंग का 6 महीने , एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स कर सकती हैं।

लड़कियों के लिए इस कोर्स का सबसे बड़ा फायदा यह हैं, की लड़किया इस कोर्स में महारत हासिल करने के बाद घर बैठे काम करके भी पैसा कमा सकती हैं। 

अगर आप जानना चाहती हैं कि डिजिटल मार्केटिंग में करियर कैसे बनाए तो आप इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

डिप्लोमा इन ब्यूटी कल्चर एंड हेयर ड्रेसिंग (Diploma in Beauty Culture and Hair Dressing)

सजना संवारनना किस लड़की को पसंद नहीं है। खासकर जब लड़किया किसी शादी पार्टी को अटेंड करने जा रही हैं। या उनकी खुद की शादी हो। सबसे ज्यादा समय उनका खुद को तैयार करने में ही निकल जाता हैं।

लेकिन जब लड़कियों का मेकअप करने के बात हो तो लड़किया उसमें भी कम नहीं हैं। जिन लड़कियों की रुचि दूसरी लड़कियों का मेकअप करने , उन्हे शादी के लिए तैयार करने में ज्यादा रहती हैं। ऐसी लड़किया इस काम को ही अपनी कमाई का जरिया बना सकती हैं।

इस प्रोफेशन में करियर बनाने के लिए लड़किया बारहवी करने के बाद डिप्लोमा इन ब्यूटी कल्चर एंड हेयर ड्रेसिंग कोर्स या मेकअप आर्टिस्ट से जुड़ा हुआ कोर्स कर सकती हैं।

इस करियर को आप छोटे से स्तर से शुरू करके बहुत बड़े स्तर तक लेकर जा सकते हैं। मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड फेशन इंडस्ट्री, टीवी इंडस्ट्री , और फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा रहती हैं।

आजकल तो हर क्लाकर के खुद के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट होते हैं। जिसके लिए उन्हे मोटी सेलरी मिलती हैं। इस कोर्स को अच्छे से करने वाली लड़कियों के पास काम की कमी नहीं होने वाली हैं।  ( Top Career Options for Girls Hindi )

आगर आप जानना चाहती हैं कि ब्यूटीशन और मेकअप में करियर कैसे बनाएं। तो आप इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

डिप्लोमा इन ड्राइंग एंड पेंटिंग (Diploma in Drawing and Painting):

बहुत सी लड़कियों को बचपन से ड्राइंग पेंटिंग बनाने का बहुत शौक होता हैं। लेकिन बारहवी करने के बाद उनका ये शौक इसलिए खत्म हो जाता हैं। क्योंकि उन्हे लगता हैं की इस काम मे करियर नहीं बनाया जा सकता हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। जिन लड़कियों का ड्राइंग और पेंटिंग में शौक हैं।

वे इसी में अपना करियर बनना चाहती हैं तो ऐसी लड़किया बारहवी करने के बाद डिप्लोमा इन ड्रॉइंग एंड पेंटिंग कोर्स करके अपना करियर बना सकती हैं। अगर इस क्षेत्र में महारत हासिल करना चाहती हैं उन्हे डिग्री या मास्टर्स डिग्री जरूर लेनी चाहिए।

डिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (Diploma in Hospitality Management)

कोई भी कंपनी हो या कोई संस्थान हो सभी जगह पर बाहर से आने वाले गेस्ट का वेलकम करने के लिए गर्ल्स कैंडिडेट्स की बहुत ज्यादा डिमांड रहती हैं।

फ्रंट डेस्क एग्जीक्यूटिव रिसेप्शनिस्ट या फिर क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजर इत्यादि पदों के लिए सभी संस्थानों की सबसे पहले पसंद लड़किया ही होती हैं। अगर कोई लड़की इन पदों पर काम करना चाहती हैं तो बारहवी के बाद डिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट कोर्स कर सकती हैं।

एडवर्टाइजमेंट में करियर

विज्ञापन इंडस्ट्री लगातार बढ़ती जा रही हैं। जहां पर युवाओं के लिए करियर की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यहाँ पर कोई भी अपनी क्रेयतिविटी से अपनी अलग पहचान बना सकता हैं।

अगर किसी लड़की को लगता हैं कि उसका माइंड क्रिएटिव हैं उसे नए नए प्रोजेक्ट को करना पसंद हैं। एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में उनके लिए करियर के अच्छे विकल्प मौजूद हैं। एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में करियर कैसे बनाए इसके बारें में हम पिछले लिख में बताया चुके हैं आप उसे एक बार विस्तार से पूरा पढ़ें।

अगर आप जानना चाहते हैं कि विज्ञापन इंडस्ट्री में करियर कैसे बनाएं तो आप इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

राइटर के रूप में करियर (Career in Writing)

जैसे जैसे ऑनलाइन इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही हैं। यहाँ पर कंटेन्ट के क्रीएशन के लिए कंटेन्ट राइटर की डिमांड भी बढ़ती जा रही हैं। जिन लड़कियों की रुचि लिखने में हैं जो लड़की किसी भी टोपिक को अपने शब्दों में लिखना जानती हैं।

तो वो कंटेन्ट राइटिंग करके पैसे कमा सकती हैं। आप जिस भी भाषा में कंटेन्ट राइटिंग करना चाहते हैं आपकी उस भाषा पर अच्छी पकड़ होना जरूरी हैं।

यहाँ पर पार्ट टाइम और फुल टाइम दोनों तरीकों से पैसे कमाए जा सकते हैं। कंटेन्ट राइटिंग से पैसे कमाने के तरीकों को बारें में हम पहले बात कर चुके हैं आप पुराने लेख को जरूर पढ़ें। ( Top Career Options for Girls Hindi )

अगर किसी लड़की की लिखनें में रुचि हैं और वो जानना चाहती हैं कि प्रोफेशनल राइटर कैसे बनें, या राइटिंग करके पैसे कैसे कमाएं तो इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here