Content Writing se Paise Kaise Kamaye : 2024 में कंटेन्ट राइटिंग से पैसे कैसे कमायें ?

0
Content Writing se Paise Kaise Kamaye by ultimateguider

स्कूल लाइफ में हमें पढ़ाई के दौरान काफी रजिस्टर भरने पड़ते हैं। जहा पर हमें अलग अलग विषयों से संबंधित टोपिक के बारें में लिखना होता हैं वो भी किताबों से याद करके ताकि हम एग्जाम में बिना देखें लिख सकें। एग्जाम में आप नंबर लाने के लिए बिना देखे लिखते हो। क्या हो आग आप किसी विषय के बारें में बिना देखे अपनी समझ से लिखो और आपको उसके पैसे मिलें। वो भी घर बैठे।

अगर आपको लिखना पसंद हैं। आप जानना चाहते हैं कि कंटेन्ट लिखकर पैसे कैसे कमाए वो हजारों से लेकर लाखों रुपये महीने तक , तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। उस लेख में हम आपको बताने वाले है बताने वाले हैं कंटेन्ट राइटिंग से पैसे कैसे कमाए। content writing se paise kaise kamaye, content writer kaise bane

दुनिया में कंटेन्ट राइटर की डिमांड पहले ही हैं बस समय के साथ लिखने का तरीका बदलता हैं। आज भी हम कई सौ साल पुराने कवियों के लेखों को पढ़ते हैं। तो पता चलता हैं। कि अगर उन्होंने ये लेख न लिखे होते तो हमें उनके बारें में पता ही नहीं चलता।

जहां पहले लिखने के लिए पत्ते , मोर के पंख स्याही पत्थर का इस्तेमाल होता था। लेकिन आज का समय इंटरनेट और कंप्यूटर हैं। इसलिए अब लिखने का तरीका बदल गया हैं।

अब लिखने के लिए भी इंटरनेट और कंप्युटर का इस्तेमाल किया जाता हैं। यही कारण हैं अब ऑनलाइन कंटेन्ट लिखने वाले राइटरों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं।

आप भी ऑनलाइन कंटेन्ट लिखकर अपना करियर बना सकते हो। अगर आप कंटेन्ट लिखना नहीं जानते हैं तो आप लिखने की कला को भी सीखकर कमाई कर सकते हैं। दुनिया में कोई भी कला सीखी जा सकती हैं। बस आपको उस कला को सीखने पर लग्न और कड़ी मेहनत करनी होगी।

कंटेंट क्या है। Content Kya Hai

किसी भी विषय या टोपिक के बारें में अपने विचारों को शब्दों में लिखना ही कंटेन्ट कहलाता हैं। अगर आप इस जानकारी को पढ़ रहे हैं तो ये भी एक तरह का कंटेन्ट हैं। जहां पर हम आपको कंटेन्ट राइटिंग के जरिए पैसे कमाने के तरीके के बारें में बता रहे हैं। अपने विचारों को शब्दों में लिखने वाले को कंटेन्ट राइटर कहते हैं।

कंटेन्ट राइटिंग से पैसे कैसे कमाए Content Writing se Paise Kaise Kamaye

कंटेंट राइटिंग से पैसे कमाने के अनेक तरीके हैं। आप इनमें से किसी भी तरीके को अपनाकर कमाई कर सकते हो। चाहो तो सभी तरीके अपना सकते हो।

ब्लॉगिंग से पैसे कमाए

कंटेन्ट राइटरों को लिए कमाई का एक बहुत बड़ा माध्यम ब्लॉगिंग होता हैं। अगर आपको कंटेन्ट राइटिंग का अच्छा अनुभव हैं तो आप ब्लॉगिंग के जरिए हजारों से लेकर लाखों रुपये महीने तक कमा सकते हैं। ब्लॉगिंग शुरू करने के लिए आप ब्लॉगर या वर्डप्रेस पर आपको वेबसाइट क्रिएट करनी होगी।

ब्लॉगर पर आप फ्री में वेबसाइट बना सकते हो। जबकि वर्डप्रेस पर वेबसाइट बनाने के लिए आपको 1000 से 2000 रुपये डोमेन और वेब होस्टिंग पर खर्च करने होंगे।

ब्लॉगिंग में शुरुआत में आपको 6 महीने से 1 वर्ष तक बिना पैसों के का काम करना होगा। आपको रोजाना अपनी वेबसाइट एक से दो पोस्ट लिखनी होगी। अगर रीडर्स को आपका कंटेन्ट पसंद आता हैं। तो आप इससे कितनी कमाई कर सकते हो इसकी कोई लिमिट नहीं हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाएं तो आप इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गेस्ट पोस्ट लिखकर पैसे कमाए

गेस्ट पोस्ट ब्लॉगिंग करने का एक तरीका होता हैं। अगर आप खुद ब्लॉगिंग करते हो तो आपको ब्लॉगिंग से कमाई करने में कम से कम 6 महीने से लेकर वर्ष तक लग सकता हैं।

अगर आप ब्लॉगिंग से तुरंत ही पैसा कमाना चाहते हैं तो आप दूसरे ब्लॉगर के लिए ब्लॉग पोस्ट लिख सकते हो। अगर उन्हे आपका ब्लॉग पसंद आता हैं, तो आप फिर आर्टिकल या वर्ड्स के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं।

इंटरनेट पर आपको ऐसे अनेक ब्लॉगर मिल जाएंगे जिनके पास कंटेंट लिखने का समय नहीं होता हैं। इसलिए वो दूसरे कंटेन्ट राइटर गेस्ट पोस्ट लिखवाते हैं।

अगर आप दूसरे ब्लॉगर के लिए कंटेंट लिखते हो तो हमेशा क्वालिटी कंटेंट ही लिखे काही से भी कॉपी पेस्ट न करें। अगर आप कहीं से कंटेंट कॉपी पेस्ट करते हो तो इसका पता लगाने के लिए इंटरनेट पर अनेक टूल हैं।

इसे भी जरूर पढे :- अगर आपकी लिखन मे रुचि तो आप प्रोफेशनल लेखक बन सकते है

जिनका इस्तेमाल आप राइटिंग करते हुए कर सकते हो। आप दूसरे राइटर के आर्टिकल देखकर उनसे आइडिया या जानकारी तो ले सकते हो लेकिन कॉपी नहीं कर सकते। आप जितना अच्छा कंटेंट लिखोगे आप उतनी ही अच्छी कमाई कर पाओगे।

फ्रीलांसिंग वेबसाइट के लिए कंटेन्ट लिखकर पैसे कमाए

इंटरनेट पर आपको अनेकों फ्रीलनसिंग की वेबसाइट मिल जाएगी। जहा पर कंटेन्ट राइरिंग से जुड़े हुए काफी काम रहते हैं। फ्रीलांसिंग वेबसाइट पर वेब डिजाइनिंग , ग्राफिक डिजाइनिंग इत्यादि की तरह की आर्टिकल लिखने के काम मिलते हैं।

जो किसी ब्लॉगर या कंपनी के द्वारा डाले जाते हैं। जिन्हे आर्टिकल की जरूरत होती हैं। उस आर्टिकल के काम को आप कितने रुपये में पूरा कर सकते हो इसकी डील आप काम पूरा करने से पहले ही कर लें।

इसे भी जरूर पढ़ें। यूट्यूब से पैसे कमाने की सम्पूर्ण जानकारी हिन्दी मे

आप जिस ब्लॉगर या कंपनी के लिए आर्टिकल लिखते हो। अगर उन्हे आपके द्वारा लिखे गए आर्टिकल पसंद आते हैं तो वे आपको अपने साथ परमानेंट भी जोड़ सकते हैं। आप जिस भी भाषा में राइटिंग करते हो आपको उसी से संबंधित राइटिंग का काम मिल जायेगा।

कंटेंट लिखने के लिए टॉप फ्रीलांसिंग वेबसाइट्स

  • Fiverr
  • Upwork
  • Peopleperhour

iwriter, HireWriters.com, WriterTown.com, WritersWeekly.com, WriterAccess.com आप इन वेबसाइट के लिए भी आर्टिकल लिखकर कमाई कर सकते हो।

UC Browser पर कंटेन्ट लिखकर पैसे कमायें।

UC Browser एक प्रकार का चाइना का सर्च इंजन हैं लेकिन यंहा पर आप न्यूज भी पढ़ सकते हो। जो किसी कंटेन्ट राइटर के द्वारा पब्लिश की जाती हैं। जिसके बदले में यूसी ब्राउजर कंटेन्ट राइटर को कंटेंट के हिसाब से पैसे देता हैं।

अगर आप कंटेन्ट राइटर हैं। तो आप यूसी ब्राउजर के साथ जुड़कर आर्टिकल लिखकर पोस्ट कर सकते हो। अगर यूजर को आपके कंटेन्ट पसंद आते हैं तो आप यूसी ब्राउजर से अच्छी कमाई कर सकते हो। यूसी ब्राउजर पर कंटेन्ट पब्लिश करने से पहले आपको आपको अपना अकाउंट क्रीऐट करना होगा।

इसे भी जरूर पढ़ें। फ्री टाइम मे मोबाइल से पैसे कैसे कमायें।

Quora पर कंटेन्ट पोस्ट करके पैसे कमायें।

Quora एक बड़ी ही पोपुलर सवाल जवाब की वेबसाइट हैं। जहा पर आप किसी भी प्रकार के अपने सवाल पूछ सकते हो। जो भी यूजर आपके सवाल का जवाब जनता होगा।

उससे आपको जवाब मिल जायेगा। Quora की बढ़ती हुई पॉपुलरती को देखते हुए Quora ने अब अपने यूजर ब्लॉग पब्लिश करने के फीचर भी दिया हुआ हैं।

जिसकी मदद से अब कोई भी यूजर Quora पर अपने ब्लॉग पब्लिश कर सकते हैं। अगर दूसरे यूजर को आपके ब्लॉग पसंद आते हैं। तो आप अपने ब्लॉग को मोनेटाइज करके पैसे भी कमा सकते हो।

अगर आप कंटेन्ट राइटर हैं तो आप अपना अकाउंट बनाकर रोजाना उस पर ब्लॉग पब्लिश कर सकते हो। Quora पर आप हिन्दी और अंग्रेजी में से किसी भी भाषा में ब्लॉग लिख सकते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि Quora से पैसे कैसे कमाएं। तो आप इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Blogger.com पर कंटेन्ट पोस्ट करके पैसे कमायें।

ब्लॉगर गूगल का एक फ्री ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म हैं। जहा पर लाखों ब्लॉगर रोजाना ब्लॉग लिखकर पब्लिश करते हैं । दुनिया के जीतने भी बड़े ब्लॉगर आज लाखों की कमाई कर रहे हैं उन सभी की शुरुआत ब्लॉगर से ही हुई थी।

अगर आपको लिखने का शौक हैं तो आप ब्लॉगर पर अपना अकाउंट बनाकर रोजाना नए नए ब्लॉग पब्लिश करें। जो धीरे धीरे गूगल में रैंक करने लगेंगे।

अगर गूगल पर सर्च करने वाले रीडर्स को अअपने ब्लॉग पसंद आते हैं तो आप अपने ब्लॉगर अकाउंट को गूगल एडसेंस से जोड़कर कमाई कर सकते हो।

ब्लॉगर पर अकाउंट बनाने के लिए 100 , 200 रुपये खर्च करके एक सुंदर सो डोमेन जरूर लें जो आपकी वेबसाइट का नाम होगा। जिस विषय से संबंधित आप ब्लॉग लिखते हुए उसी से संबंधित डोमेन नेम खरीदें।

इसे भी जरूर पढ़ें। फेसबुक से पैसे कमाने के टॉप तरीके

न्यूज पेपर कंपनी के साथ जुड़े

न्यूज कंपनियों में ज्यादातर काम लिखने होता हैं उनकी नजर हर पल की खबरों पर रहती है। जैसे ही कोई घटना घटती हैं तो न्यूज राइटरों को उन घटनाओ को शब्दों में टाइप करके आगे भेजना होता हैं।

इसलिए न्यूज एजेंसियों में अनुभवी राइटरों की काफी जरूरत होती हैं। अगर आपको राइटिंग का अच्छा अनुभव हैं तो आप किसी भी न्यूज कंपनी के साथ जुड़ सकते हैं।

खबरों को लिखने के लिए हिन्दी , अंग्रेजी और उस राज्य की लोकल भाषा हो सकती हैं। न्यूज़ कंपनियों में राइटरों को ज्यादातर जॉब पर रखा जाता हैं।

भाषण लिखकर कमाई करें।

अगर आप पोलटिक्स में रुचि रखते हैं तो आपने भाषण देते हुए अनेक नेताओ को सुना होगा। बहुत से नेता ऐसे होते हैं जो अपने भाषण कागज पर देखकर या सामने लागि स्क्रीन पर टेलिपरोंपटर के जरिए देखकर पढ़ते हैं।

क्या आप जानते हैं उन भाषणों को किसी कंटेन्ट के द्वारा पहले ही लिख दिया जाता हैं फिर उसी को पढ़कर बड़े बेड़े नेता अपने भाषण देते हैं।

अगर आपको राजनीति की अच्छी समझ हैं। और आपको लिखने का शौक हैं तो आप भी किसी नेता या पार्टी के साथ जुड़कर उनके लिए भाषण लिख सकते हैं।

इसके बदलें में आप उनसे चार्ज कर सकते हो। आप अपना नाम छिपाकर भी किसी के साथ काम कर सकते हो।

इसे भी जरूर पढ़ें। ड्रॉपशिपिंग से कमाई कैसे करें सम्पूर्ण जानकारी हिन्दी में

कंटेन्ट राइटिंग से कितने पैसे कमा सकते हैं?

कंटेन्ट राइटिंग से आप कितना पैसा कमा सकते हो इसकी कोई लिमिट नहीं हैं। लेकिन शुरुआत हमेशा जीरो से होती हैं। अगर आपके पास लिखने का कोई अनुभव नहीं हैं तो आपको शुरुआत में कोई भी कंपनी या ब्लॉगर 200 से 300 रुपये प्रति आर्टिकल दे सकता हैं।

अगर आप रोजाना दो से तीन आर्टिकल भी लिखते हो आप रोजाना 500 से हजार रुपये तक कमा सकते हो। जब आपके पास राइटिंग का अच्छा अनुभव हो जाता हैं तब आप 1 रुपये प्रति वर्ड्स के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं। जोकि बड़े बड़े राइटर करते हैं।

अगर आप खुद ब्लॉगिंग करते हो तो आप कितना कमा सकते हो इसकी कोई लिमिट नहीं हैं बस शुरुआत में आपको कम से कम एक वर्ष तक मेहनत से बिना किसी लालच के राइटिंग का काम करना होगा। उसके बाद ही आप कमा सकते हो।

इसे भी जरूर पढ़ें। ट्विटर से पैसे कैसे कमाए ? पूरी जानकारी हिन्दी में

कंटेंट लिखने के लिए जरूरी टिप्स

अच्छे कंटेंट लिखने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। तभी आप उच्च क्वालिटी का कंटेंट लिख सकते हो।

  • आप जिस भी भाषा में राइटिंग करते हो आपको उस भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। जैसे कि शब्दों का उच्चारण कैसे करना हैं। व्याकरण का इस्तेमाल कैसे करना है। शब्दों का इस्तेमाल कैसे करना हैं इत्यादि।
  • एक अच्छा राइटर एक अच्छा लिसनर और रीडर भी होता हैं। आप जिस भी विषय में खुद को राइटिंग के एक्सपर्ट्स बनाना चाहते हो आपको उस उस विषय से संबंधित किताबे आर्टिकल पढ़ने होंगे। जो राइटर के द्वारा लिखे जा चुके हैं ताकि आपको पता चल सकें। कैसे राइटिंग की जाती हैं।
  • आपको राइटिंग के लिए केवल एक या दो ही विषयों का चुनाव करना हैं। और उन विषयों में ही महारत हासिल करनी हैं। अगर आप अधिक राइटिंग के लिए अधिक विषयों का चुनाव करते हो तो आप किसी भी विषय में एक्सपर्ट्स नहीं बन पाओगे।
  • हमेशा लिखने का अभ्यास करते रहें। अगर आप लिखने का अभ्यास लगातार करते रहोगे तभी आपकी राइटिंग स्किल इंप्रूव होगी।
  • आप जिस भी विषय के बारे में लिखना चाहते हैं पहले उसके बारे में अच्छे से रिसर्च कर लें। तभी लिखना शुरू करें।
  • आप जिस भी भाषा के लेखक हो। लिखते समय हमेशा आसान भाषा का इस्तेमाल करें ताकि सभी रीडर्स को आसानी से समझ में आ सकें।
  • अगर आप बड़े बड़े आर्टिकल लिखते हो तो आर्टिकल के बीच बीच में उस विषय से जुड़ी हुई कुछ रुचिकर चीजे भी लिख दें। ताकि रीडर को पढ़ते समय बोरियत महसूस न हो।
  • आर्टिकल को पॉइंट टू पॉइंट लिखे। और छोटे छोटे पैराग्राफ बनाए। ताकि रीडर्स लेख को अच्छे से समझ सकें।

इसे भी जरूर पढ़ें। शॉर्ट वीडियो से पैसे कैसे कमाए ( पूरी जानकारी हिन्दी में )

लेख में आपने क्या सीखा

इस लेख में हमने आपको कंटेन्ट राइटिंग से पैसे कमाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया हैं किस प्रकार कोई भी व्यक्ति कंटेन्ट राइटिंग करके घर बैठे पैसे कमा सकता हैं। अगर आपको लिखने ने रुचि हैं। तो आप इस कंटेन्ट को एक बार पूरा पढ़ें। इस लेख में हमने आपको बताया है कि कंटेन्ट राइटिंग से पैसे कैसे कमाए। content writing se paise kaise kamaye, content writer kaise bane

अगर आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई हैं तो आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। इस जानकारी को अपने दूसरे दोस्तों के साथ भी शेयर करें। क्या पता उनको भी पैसे कमाने का ये तरीका पसंद आ जाए।

जिससे वे कमाई कर सकें। याद रखे किसी की मदद केवल पैसों से ही नहीं की जा सकती बल्कि किसी को दी गई सही सलाह भी एक मदद ही हैं। अगर इस जानकारी को लेकर आपका किसी प्रकार का कोई सवाल हैं तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं । धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here