Top Startups in India Hindi : इंडिया के टॉप सफल स्टार्टअप

0
Top Indian Startups In India hindi by ultimateguider
Top Indian Startups In India hindi

दुनिया में स्टार्टअप की दुनिया एक क्रेयतिव दुनिया हैं। वर्तमान समय में हर ज्यादातर युवाओ का सपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने का रहता हैं। देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए पिछले पाँच , सात वर्षों से कुछ योजनाए भी चलाई जा रही हैं। ताकि देश में स्टार्टअप की संख्या बढ़ाई जा सकें।

जिससे देश में बेरोजगारी की दर भी कम होगी।

देश में ऐसे अनेक स्टार्टअप हैं जो लगभग 5 से 10 वर्ष पहले ही शुरू हुए थे लेकिन आज वे देश में बड़ी धूम मचा रहे हैं। आज हम आपको देश के टॉप स्टार्टअप के बारें में बताने वाले हैं। जिनसे आप काफी कुछ सीख सकते हो। उनसे सीख कर खुद का स्टार्टअप शुरू करने का प्लान बना सकते हो।

हमारे देश में बचपन से ही बच्चों के मन में यह डाल दिया जाता हैं कि अच्छी पढ़ाई करोगे तो आपको अच्छी नौकरी मिलेगी। वरना जिंदगी में कुछ नहीं कर पाओगे।

कम पढ़ने वाले या ना पढ़ने वाले बच्चे कुछ काम सीखकर खुद का कोई छोटा काम कर लेते हैं वो काम ऐसे होते हैं जो होते तो खुद के ही हैं लेकिन उन कामों से केवल गुजारा होता हैं। ज्यादा कुछ नहीं।

इन बिजनेस को ट्रेडिशनल बिजनेस कहा जाता हैं। हमारे देश में ट्रेडिशनल बिजनेस करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा हैं। इस बिजनेस में कुछ नयापन नहीं होता हैं। वही होता हैं। जो सदियों से चले आ रहे हैं।

लेकिन अब जैसे जैसे दुनिया बदल रही हैं। दुनिया स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बढ़ रही हैं ,लोगों के पास इंटरनेट हैं तो युवाओ की सोच भी धीरे धीरे बदल रही हैं। अब युवा पढ़ लिखकर जॉब के अलावा खुद के स्टार्टअप भी डेवलप कर रहे हैं। जिसके कारण वे Entrepreneur और Business Leader बन रहे हैं।

इन युवाओ को स्टार्टअप शुरू करने के लिए इंसपायर करने का काम दुनिया के बड़े बड़े Entrepreneur जैसे कि स्टीव जॉब्स, एलोन मस्क, जेफ बेजोस, जैक मा, बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग कर रहे हैं।

इसी का नतीजा हैं कि आज इंडिया में भी नई नई स्टार्टअप तेजी से ग्रो कर रहे हैं। जोकि बिल्कुल जीरो से शुरू हुए थे। लेकिन आज वे दुनिया के बड़े स्टार्टअप में शामिल हो चुके हैं। अगर आप स्टार्टअप शुरू करने के बारें में सोच रहे है तो आपको उन स्टार्टअप के बारें में पता होना चाहिए। जिनसे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

देश के टॉप स्टार्टअप Top Startups in India Hindi

Byju’s Startup

बाईजूस एक एडटेक स्टार्टअप हैं। जिसकी शुरुआत Byju Raveendran और Divya Gokulnath ने वर्ष 2011 में थी। इसका मुख्यालय बेंगलुरु कर्नाटक में स्थित हैं। Byju’s के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान हैं जो अलग अलग तरीकों से इसका विज्ञापन करते हुए नजर आते हैं। आपने कही न काही यूट्यूब टीवी पर इसका विज्ञापन जरूर देखा होगा।

बाईजूस छात्रों को नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करता हैं। इसके अलावा बारहवीं पास करने वाले छात्रों को आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए JEE, NEET, CAT, IAS इत्यादि का तैयारी भी करवाता हैं।

इस स्टार्टअप की शुरुआत एक यूट्यूब चेनल के जरिए हुई थी। जिसे कोई भी युवा फ्री में शुरू कर सकता हैं। लेकिन वर्तमान समय में Byju’s दुनिया का एक बहुत बड़ा ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म बन चुका हैं। जहा पर छात्रों को पढ़ाने के लिए मशीन लर्निंग और आरिफिसियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा हैं।

The Economic Times की एक रिपोर्ट के अनुसार Byju’s $13 billion dollar से अधिक की कंपनी बन चुकी हैं।

Byju’s Website: Byjus.Com

Unacademy Startup

Byju’s की तरह Unacademy भी एक एडटेक स्टार्टअप है। जिसकी शुरुआत वर्ष 2010 में एक यूट्यूब चैनल के जरिए गौरव मुंजाल ने की थी। लेकिन ई लर्निंग की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए 2015 में गौरव मुंजाल ने अपने दोस्तों ( रमन सैनी , हिमेश सिंह ) के साथ मिलकर Unacademy को एक स्टार्टअप का रूप दिया और शुरू किया Unacademy एडटेक ई लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म

Unacademy का मेन मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है। Unacademy कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन एजुकेशन प्रदान करता हैं। इसके अलावा competitive exam को क्रैक करने में भी छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करता हैं जैसे कि UPSC CSE-GS, IIT JEE, NEET-UG, SSC Exams

Unacademy Website: Unacademy.Com

Oyo Startup

Oyo स्टार्टअप की शुरुआत रितेश अग्रवाल नें वर्ष 2013 में की थी। जिसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित हैं। oyo एक होटल चेन स्टार्टअप हैं। जो लोगों को होटल से संबंधित सर्विस प्रदान करता हैं। कंपनी/स्टार्टअप के नाम का चुनाव कैसे करें?

ओयो इस सर्विस को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रदान करता हैं। जैसे कि चीन, नेपाल, मेक्सिको, वियतनाम, UAE, ब्राज़ील इत्यादि।
ओयो वर्तमान समय में देश का सबसे बड़ा होटल नेटवर्क बन चुका हैं। जिसके पास 230 से अधिक शहरों में एक लाख से भी अधिक रूम हैं।

ओयो अपने कस्टमर को सस्ती दरों पर होटल की सुविधाएं प्रदान करता हैं। ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल को World’s Youngest Billionaire के नाम से भी जाना जाता है।

इसलिए ओयो देश के टॉप स्टार्टअप में से एक हैं। जो यूनिकॉर्न की लिस्ट में भी शामिल हो चुका हैं।
रितेश अग्रवाल Thiel Fellowship में भाग लेने वाले पहले एशियाई थे।

Oyo Rooms Website: OyoRooms.Com

Ola Cabs Startup

ओला कैब स्टार्टअप की शुरुआत वर्ष 2010 में भावेश अग्रवाल और अंकित भाटी ने की थी। दोनों आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट छात्र हैं।

भावेश स्टार्टअप शुरू करने से पहले माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के लिए काम किया करते थे। जब की अंकित फ्रीलांसर के द्वारा अपने काम की सर्विस प्रदान किया करते थे। ओला कैब का हेडक्वार्टर बेंगलुरु कर्नाटक में स्थित हैं। स्टार्टअप आइडिया कैसे सर्च करे?

ola cab एक ऐसा स्टार्टअप हैं। जिसकी मदद से किसी भी व्यक्ति को कैब ढूंढने में आसानी होती हैं।ओला कैब लोगों को कहीं पर भी आने जाने के लिए कैब की सर्विस प्रदान करता हैं। लेकिन अब ओला ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी में भी अपनी सर्विस शुरू की हैं।

वर्तमान समय में Ola cab एक मल्टीनेशनल कंपनी बन चुकी हैं। जो इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड जैसे बड़े देशों में भी अपनी कैब की सर्विस प्रदान करती हैं।
मौजूदा समय में कैब की वैल्यूएशन $7.3 billion डॉलर हैं।

Ola Cabs Website: OlaCabs.Com

Zomato Startup

जामेटो स्टार्टअप की शुरुआत वर्ष 2008 में Deepinder Goyal और Pankaj Chaddah की द्वारा की गई थी। इसका मेन मुख्यालय गुरुग्राम हरियाणा में स्थित हैं। Zomato एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी स्टार्टअप है।

जो लोगों को सीधे रेस्टोरेंट से घर बैठे जोड़ता हैं। आप इस Zomato के जरिए कोई भी फूड ऑर्डर कर सकते हैं। आपको कुछ ही मिनट में वही ऑर्डर किया हुआ फूड घर बैठे या ऑफिस में मिल जाएगा। एक सफल बिजनेसमैन कैसे बनें ?

ऑनलाइन फूड डिलीवरी की इस सर्विस को आप दुनिया के 24 देशों और दस हजार से अधिक शहरों में ले सकते हैं।

लगभग 24 देशों और 10000 से अधिक शहरों में आज इसकी पहुंच है।

शुरुआत में Zomato का नाम Foodiebay था लेकिन बाद में इसे बदलकर Zomato किया गया। Naukari.Com के फाउंडर Zomato में निवेश करने वाले सबसे पहले निवेशक था। जिन्होंने जिन्होंने $1million का निवेश किया था। Zomato इंडिया के सबसे पहले स्टार्टअप में से एक हैं।

Zomato Website: Zomato.Com

Zerodha Startup

Zerodha स्टार्टअप की शुरुआत Nithin Kamath द्वारा वर्ष 2010 में की गई थी। जो एक Financial Service देने वाली कंपनी हैं। इसका हेड क्वार्टर बंगलोर में स्थित हैं।

Zerodha अपने कस्टमर को शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलने की सर्विस प्रदान करता हैं। इसके अलावा आप Zerodha के द्वारा
Equity trading, Derivatives trading, Currency trading, Commodity trading , Mutual funds, Company Bonds, Government bond में निवेश कर सकते हैं। या इनसे जुड़ी हुई सर्विस लें सकते हैं। यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्या होता है? भारत कैसे टॉप 3 यूनिकॉर्न देशों में शामिल हुआ।

अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में नहीं जानते हैं। तो आप आसानी से Zerodha की मदद से अपना अकाउंट खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हो।

Zerodha Website: Zerodha.Com

Udaan Startup

उड़ान स्टार्टअप की शुरुआत वर्ष 2016 में सुजीत कुमार, वैभव गुप्ता और आमोद मालवीय ने 2016 में की थी। जो पहले फ्लिपकार्ट कंपनी में एक साथ काम करते थे। वही से उन्हे उड़ान को शुरू करने का आइडिया मिला। उड़ान का हेड ऑफिस बेंगलुरु , कर्नाटका में स्थित है।

उड़ान बी टू मॉडल पर काम करता हैं। यानि की उड़ान सीधे कस्टमर को अपनी सेवा नहीं देता। ये थोक विक्रेता और फैक्ट्री को सीधे छोटे दुकनदारों से जोड़ता हैं। ये B2B ई कॉमर्स की तर्ज पर काम करता हैं।

अगर किसी छोटे दुकनदार या फुटकर में सेल करने वाले दुकनदारो को प्रोडक्ट सेल करने के लिए थोक में प्रोडक्ट की जरूरत होती हैं तो वो सीधे उड़ान ऐप पर जाकर ऑर्डर कर सकता हैं।
मौजूदा समय समय में उड़ान देश के सफल स्टार्टअप में से एक हैं।

Udaan Website: Udaan.Com

Paytm Startup

पेटीएम एक मोबाइल बैंकिंग ऐप हैं जिसकी शुरुआत Vijay Shekhar Sharma ने वर्ष 2010 में की थी। Paytm का हेड ऑफिस नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है। शुरुआत में
Paytm के द्वारा मोबाइल रिचार्ज , डीटीएच रिचार्ज ही किये जाते थे। अगर आप भी खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

लेकिन नोटबंदी के बाद Paytm एक मोबाइल बैंकिंग के तौर पर देश की सबसे बड़ी कंपनी के तौर पर उभरी। जिसके द्वारा आप एक बैक से दूसरे बैंक में पैसों का लेन देंन कर सकते हो। फाइनेंस से जुड़ी हुई सर्विस ले सकते हो। प्रोडक्ट की शॉपिंग कर सकते हो।

नोटबंदी में जब लोगों के पास कैश की कमी थी तब Paytm ने छोटे छोटे प्रोडक्ट के ट्रांजेक्शन के लिए काफी सहयोग किया। जिसके कारण Paytm देश के सबसे सफल स्टार्टअप में से एक हैं।

Paytm Website: Paytm.Com

Flipkart Startup

फ्लिपकार्ट ई कॉमर्स कंपनी की शुरुआत सचिन बंसल और बिनी बंसल ने वर्ष 2007 में बैंगलोर से की थी। ये दोनों पहले अमेजन कंपनी में साथ काम किया करते थे।

।सचिन बंसल और बिन्नी बंसल दोनों ने दिल्ली आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की हुई हैं।

फ्लिपकार्ट की शुरुआत भी एमाजोन की तरह ऑनलाइन किताबे बेचने से हुई थी। लेकिन धीरे धीरे फ्लिपकार्ट पर भी सभी तरह की चीजे मिलने लगी।

अब इंडिया में फ्लिपकार्ट को ऑनलाइन शॉपिंग की बड़ी कंपनियों में गिना जाता हैं। डिजिटल टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के आने के बाद ऑनलाइन शॉपिंग या ई कॉमर्स का मार्केट तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। अब अधिकतर लोग समय की बचत को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं।

फ्लिपकार्ट देश के सबसे पहले स्टार्टअप में गिने जाते हैं। इसलिए अमेरिका की ई कॉमर्स कंपनी वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट को 15 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था।

आज के समय में इंडिया में अमेजन को सबसे ज्यादा कॉमपीटीशन फ्लिपकार्ट से ही मिलता हैं। स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो पहले B to B और B to C बिजनेस जैसे शब्दों का मतलब समझ लीजिए

Flipkart Website: Flipkart.Com

Meesho Startup

Meesho एक सोशल ई कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म हैं। जिसकी शुरुआत वर्ष 2015 में Vidit Aatrey और Sanjeev Barnwal ने की थी। इसका हेड ऑफिस भी बैंगलोर में स्थित हैं।
मीशो अपने कस्टमर को भी कमाई करने के अवसर प्रदान करता हैं।

अगर आप मीशो पर अकाउंट बनाने के बाद प्रोडक्ट के लिंक को अलग अलग प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर करके सेल करवाते हो तो इससे लिंक शेयर करने वाले को प्रोडक्ट के हिसाब से कुछ कमीशन मिलता हैं।

Meesho का उद्देश्य खास तौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हैं। ताकि महिलाएं घर बैठे इस ऐप के जरिए कमाई कर सकें। देश की बहुत सारी महिलाएं मीशो ऐप के प्रोडक्ट शेयर करके कमाई कर रही हैं।

आज के समय में Meesho देश के सफल स्टार्टअप में से एक हैं। इसे भी पढे :- सोशल मीडिया से मार्केटिंग कैसे करे |

लेख में आपने स्टार्टअप के बारे में क्या सीखा

इस लेख में हमने आपको इंडिया के कुछ सफल स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी हैं। ( Top Startups in India Hindi ) अगर आप खुद का स्टार्टअप शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन सफल स्टार्टअप के बारे में जरूर पता होना चाहिए ताकि आप इनसे प्रेरणा ले सको।

अगर आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई हैं तो आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपका किसी प्रकार का सवाल हैं तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं। इस जानकारी को उन सभी दोस्तों रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करके जो खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here