Business Ideas Kaise Search Kare : 2022 में एक बड़ा स्टार्टअप आइडिया कैसे सर्च करे?

0
Startup Ideas Kaise Search Kare Hindi by ultimateguider

वर्तमान समय में युवाओं में स्टार्टअप को लेकर काफी क्रेज हैं। वे खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, लेकिन उन्हे समझ में नहीं आता हैं कि कौन सा स्टार्टअप उनके लिए सही साबित होगा। ताकि वे स्टार्टअप में असफल न हो।

अगर आप भी उन्ही में से एक हैं, जो खुद का स्टार्टअप शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन स्टार्टअप शुरू करने का कोई आइडिया नहीं हैं। तो इस लेख को एक बार अंत तक पढ़ें। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि स्टार्टअप आइडिया का चुनाव कैसे करें। Startup Ideas Kaise Search Kare Hindi, Business Ideas Kaise Search Kare

स्टार्टअप आइडिया Startup Ideas Hindi

आज के समय में मार्केट में एक से बढ़कर एक स्टार्टअप आइडिया देखने को मिलते हैं। जिन्होंने लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल कर रख दिया हैं। जैसे कि OYO, Uber, Big Basket, Byju’s Ola Cab, etc

ये सभी स्टार्टअप शुरू होने से पहले किसी के दिमाग में आए थे। उसके बाद ही इन्हे शुरू करके सफल बनाने का काम शुरू हुआ। तभी आज ये देश एक सफल स्टार्टअप में से हैं।

थोड़ा ठंडे दिमाग से सोचो अगर इन स्टार्टअप को शुरू करने का आइडिया किसी के दिमाग में ही न आता तो क्या ये स्टार्टअप शुरू हो पाते। नहीं ऐसा कभी संभव नहीं हो पाता।

इसी प्रकार आप भी अपने दिमाग को दौड़ाकर कुछ ऐसे आइडिया पर काम कर सकते हो जो आने वाले समय में सफल स्टार्टअप के नाम से जाना जाए।

लेकिन उन आइडिया कि शुरुआत कैसे होगी। कैसे स्टार्टअप आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। इन सभी की जानकारी हम आपको लेख में विस्तार से दें रहे हैं।

देश में बेरोजगारी की दर को कम करने के लिए सरकार भी स्टार्टअप को बढ़ावा दें रही हैं। ताकि देश में स्टार्टअप की संख्या बढ़ सकें। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सके।

देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अलग अलग प्रकार की योजनाए भी लांच की हैं। लेकिन इन योजनाओं का फायदा आप तभी लें पाओगे। अगर आपके पास कोई मजबूत बिजनेस आइडिया हैं।

देश में स्टार्टअप तो बहुत लोग शुरू करते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं। जैसे कि 100 में से एक या दो, बाकी के स्टार्टअप असफल हो जाते हैं।

अगर आपका स्टार्टअप फेल हुआ हैं, तो इसके असफल होने वाले कारणों में से एक कारण यह भी हैं स्टार्टअप आइडिया का गलत चुनाव करना। अगर आपने शुरुआत ही गलत बिजनेस आइडिया से की हैं तो आपका बिजनेस सफल कैसे होगा।

अपने लिए सही बिजनेस आइडिया का चुनाव कैसे करें इसके लिए हमने आपको कुछ टिप्स सुझाए हैं। जिनको ध्यान में रखकर आप एक अच्छे बिजनेस आइडिया का चयन कर सकते हो।

स्टार्टअप आइडिया कैसे खोजें। Business Ideas Kaise Search Kare

एक सही स्टार्टअप आइडिया खोजने के लिए आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना होगा।

1. समस्या का समाधान खोजें।

Startup Ideas खोजने का ये एक सबसे आसान तरीका हैं। अगर आप किसी अच्छे स्टार्टअप आइडिया की तलाश में हैं ,तो आप अपने पास पास के क्षेत्र में लोगों से जुड़ी हुई प्रॉबलम को देखें। देखें कि इस प्रकार की प्रॉब्लम देश , राज्य के कितने लोगों के हो सकती हैं।

इसके बाद आपको दिमाग दौड़ाना होगा कि आप उस प्रॉब्लम को किस प्रकार सॉल्व कर सकते हैं। अगर आपके पास उस प्रॉब्लम का सोल्यूशंन हैं तो आपको एक आइडिया मिल गया हैं।

अगर आपके पास प्रॉब्लम का सॉल्यूशन नहीं हैं तो आपको देखना होगा कि क्या आप सॉल्यूशन सर्च कर सकते हैं।

अगर आप सॉल्यूशन सर्च कर सकते हैं तो सर्च करें । लेकिन अगर सॉल्यूशन सर्च करना आपके लिए असंभव हैं तो फिर लोगों की नई प्रॉब्लम सर्च करके उसका सॉल्यूशन ढूँढे। इस प्रक्रिया को तब तक करें जब तक आप सफल नहीं हो जाते।

प्रॉबलम और उससे जुड़े हुए समाधान को हमेशा किसी नोटबुक में ही लिखें। आपका किसी प्रॉब्लम को सॉल्व करने के तरीका जितना आसान होगा आपका बिजनेस उतना ही तेजी से ग्रो होगा।

इसे भी जरूर पढ़ें: अगर आप भी खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

इसे हम एक उदाहरण से समझते हैं।

जोमैटो , स्विगी शुरू करने वालों नें देखा कि मेट्रो सिटीज में अक्सर लोग जॉब , बिजनेस में ज्यादा व्यस्त रहते हैं जिसके कारण उनके पास खाना बनाने का भी समय नहीं होता।

अगर वे खाना खाने किसी होटल या रेस्टोरेंट में भी जाते हैं, तो इससे उनका काफी समय बर्बाद होता हैं।

उन्होंने काफी लोगों की इस प्रॉब्लम को देखकर इसका सॉल्यूशन निकाला। तब जाकर जमेटो , स्वीगी की शुरुआत हुई। इन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का खाना कही पर भी रहकर ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर करने के बाद आपका खाना 15 , 30 मिनट के बीच आपके पास पहुच जाता हैं।

इस प्रकार लॉकडाउन में बच्चों के सामने ऑनलाइन पढ़ाई की बहुत समस्या थी। जिसके कारण बहुत से लोगों ने इस अवसर का फायदा उठाया। इसलिए आज देश में अनेक ईलर्निंग प्लेटफ़ॉर्म खुल चुके हैं। जिनकी मदद से कोई भी विधार्थी घर बैठे अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।

आपको भी अपने पास पास के क्षेत्र में लोगों से समाज से जुड़ी हुई समस्या को ढूँढना होगा। फिर उसका सोल्यूशंनं ढूँढना होगा। इस प्रकार आप एक स्टार्टअप आइडिया खोज सकते हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें: यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्या होता है? भारत कैसे टॉप 3 यूनिकॉर्न देशों में शामिल हुआ।

2. पुराने आइडिया कॉपी करें।

अगर आपके दिमाग में कोई स्टार्टअप आइडिया क्लिक नहीं कर रहा हैं। तो आप पुराने स्टार्टअप आइडिया भी कॉपी कर सकते हैं। लेकिन पुराने आइडिया में वही आइडिया कॉपी करें, जो अच्छा रिटर्न देते है और उन्हे करने की आपके अंदर क्षमता भी हो।

केवल ये सोचकर कोई भी आइडिया कॉपी न करें। कि इससे आपकी कमाई अच्छी होगी।

पुराने आइडिया कॉपी करने के लिए पहले पहले सभी आइडिया को एक नोटबुक में लिखें। लिखने के बाद उन सभी में से 5 आइडिया चुनें। अब उन पाँच में से जिस भी आइडिया में आप अपना 100 फीसदी दें सकते हो। उसे चुने। और उस पर काम करें।

उदाहरण से समझते हैं।

अगर आप स्टार्टअप की तलाश में है तो आपने एमबीए चायवाला का नाम जरूर सुना होगा। जिसका चाय का बिजनेस हैं।

अब सोचो क्या देश में एमबीए चायवाला ही चाय बेचता हैं। नहीं ना , इससे पहले पता नहीं लाखों लोगों ने चाय बेची होगी। और बेच रहे हैं। लेकिन क्या उन्हें कोई जानता हैं। नहीं

एमबीए चायवाला का बिजनेस आइडिया एक तरह से कॉपी ही था। लेकिन उसने पुराने आइडिया में कुछ नया ऐड किया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। जिसके कारण एमबीए चायवाला को पूरी दुनिया जानने लगी हैं।

उदाहरण के लिए, अधिकतर स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे ट्यूशन पढ़ते हैं जिसके लिए उन्हें रोज घर से बाहर और दूर कहीं जाना पड़ता है। यह एक अच्छा काम है लेकिन आप इसे और बेहतर बना सकते हैं

इसे भी जरूर पढ़ें: एक सफल बिजनेसमैन कैसे बनें ?

उदाहरण के लिए, अधिकतर स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे ट्यूशन पढ़ते हैं जिसके लिए उन्हें रोज घर से बाहर और दूर कहीं जाना पड़ता है। यह एक अच्छा काम है लेकिन आप इसे और बेहतर बना सकते हैं।

3. पुराने काम को अपडेट करो

अगर आप पहले से किसी काम को कर रहे हैं। आप उस काम को स्टार्टअप मॉडल में बदलना चाहते हैं तो ये बड़ा ही आसान हैं। आपको पहले जानकारी प्राप्त करनी होगी। आप जो काम कर रहे हैं उसे बड़ा स्तर तक कैसे लेकर जा सकते हैं।

कोई भी काम बड़ा नहीं होता हैं उसे करने का तरीका बड़ा होता हैं। जैसे कि बाल दूसरे बार्बर भी काटते हैं लेकिन जावेद हबीब ने इस काम के कैसे किया दुनिया जानती हैं।
ऐसे काम भी दुनिया में भरें पड़े हैं।

उदाहरण के तौर पर

उदाहरण के तौर पर अगर आप एक अध्यापक हैं। आप खुद स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो आप अपने पढ़ाने के तरीके को ऑनलाइन लेकर जा सकते हैं। जहां पर आप पूरी दुनिया के बच्चों के बढ़ा सकते हैं।

, बाईजूस , फिजिक्स वाला अनअकेड़ी इन सभी एक उदाहरण हैं। जो अपने टीचिंग के तरीके को ऑनलाइन लेकर आए। लेकिन आज वे दुनिया के सफल स्टार्टअप में से एक हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें: स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो पहले B to B और B to C बिजनेस जैसे शब्दों का मतलब समझ लीजिए

4. विदेशों से स्टार्टअप आइडिया लें।

अगर आपके पास स्टार्टअप शुरू करने के लिए पहले से कोई आइडिया नहीं हैं तो आप देखो कि विदेशों में किस प्रकार के स्टार्टअप चल रहे हैं। फिर देखो कि क्या इस आइडिया की डिमांड इंडिया में हैं या नहीं। अगर आपको लगता हैं कि ये इंडिया में चल सकता हैं तो आप इसकी शुरुआत कर सकते हो।

इंडिया में ज्यादातर स्टार्टअप इसी प्रकार से शुरू हुए है। किसी ने उन आइडिया को विदेशों में होते हुए देखा फिर उन्होंने अपने देश में आकर उस स्टार्टअप को शुरू किया। फ्लिपकार्ट उसी का सबसे बड़ा उदाहरण हैं।

आप किसी का केवल आइडिया चुरा सकते हो लेकिन उस आइडिया को सफल बनाना आपके ऊपर निर्भर करता हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फ़ेसबुक भी पहले किसी और का आइडिया था। लेकिन उसे मार्क जुकरबर्ग ने चुरा कर खुद का प्लेटफ़ॉर्म बना दिया।

दुनिया में ऐसे प्लेटफ़ॉर्म भरे पड़े हैं। जो कही न कही से चुराए गए लेकिन आज वे सफल हैं। इसलिए आप भी दूसरों के आइडिया को कॉपी पेस्ट कर सकते हो। लेकिन दूसरों के आइडिया को सफल बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। कुछ अलग करना होगा।

जो दूसरे लोग नहीं कर रहे हैं। तभी आप सफल हो सकते हो। लेकिन अगर आप दूसरे के आइडिया को चुराकर वही काम करते हो जो दूसरे लोग पहले से कर रहे हैं। तो आप असफल हो जाओगे।

इसे भी पढे :- सोशल मीडिया से मार्केटिंग कैसे करे |

5. आपके टारगेटिड कस्टमर कौन होंगे।

आप जिस भी स्टार्टअप की शुरुआत करने वाले हो पहले आपको देखना होगा कि आपके टारगेट कस्टमर कौन होंगे। जो आपके प्रोडक्ट या सर्विस को लेंगे।

आपके कस्टमर पढे लिखे होंगे अनपढ़ होंगे। मेल होंगे फ़ीमेल होंगी। किस आयु के होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के होंगे शहरी क्षेत्र के होंगे। प्रोडक्ट किस रेंज का होगा। आपको इन सभी के बारें में पहले ही सोचना होगा। उसके बाद ही आपको स्टार्टअप की प्लानिंग करनी होगी।

क्योंकि अगर आपको अपने टार्गेरिड कस्टमर ही नहीं पता तो आपका स्टार्टअप सफल नहीं हो पाएगा। इसलिए बेहतर होगा अपनी टारगेटिड कस्टमर को निर्धारित करें तभी उस पर काम करें।

6. दूसरों से अलग चुने

अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में स्टार्टअप की शुरुआत करते हो जिस क्षेत्र में पहले से किसी दूसरी कंपनी की अच्छी पकड़ हैं। तो आपको पहले ये देखना होगा कि ये कंपनी ऐसा क्या मिस कर रही हैं। जिसकी जरूरत कस्टमर को है लेकिन कंपनी इग्नोर कर रही हैं।

ऐसे में आपको सफल होने के लिए अपने स्टार्टअप में दूसरों से अलग कुछ करना होगा। वरना आपको सफल होने में काफी समय लग जाएगा।

इसे भी पढे : ऑनलाइन बिजनस कैसे शुरू करे ? पार्ट 1

लेख में आपने स्टार्टअप के बारें में क्या सीखा

इस लेख में हमने आपको स्टार्टअप आइडिया का चुनाव करने के बारे में सही जानकारी दी हैं। लेख में हमने आपको बताया हैं कि स्टार्टअप आइडिया का चुनाव कैसे करें। startup ideas kaise search kare hindi, how to find business ideas hindi

अगर आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई हैं तो आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। जानकारी से संबंधित अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हैं तो भी आप हमें कमेंट करके जरूर बताए हम आपकी पूरी मदद करेंगे।

इस जानकारी को अपने ज्यादा से ज्यादा दोस्तों रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें। जिन्हे आप अपने साथ सफल होते देखना चाहते हैं। पोस्ट को पढ़ना और शेयर बिल्कुल फ्री हैं। लेकिन इसकी वैल्यू पैसों की कीमत से भी ज्यादा हैं। धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here