सफल बिजनेसमैन बनना है, तो आज ही इन आदतों को छोड़कर आगे बढ़ें।

0
become a successful businessman leave these habits hindi by ultimateguider

दुनिया में सफल तो हर कोई होना चाहता हैं। लेकिन किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास की जरूरत होती हैं।

तब जाकर आप सफल बन सकते हैं। जिन चीजों की जरूरत सफल होने के लिए होती हैं उनका बलिदान कोई नहीं देना चाहता। ऐसे ही अगर आप सफल बिजनेस मैन बनाना चाहते हैं। तो आपको सफल होने के लिए कुछ आदतों को छोड़ना होगा तब जाकर आप सफल बिजनेस मैन बन सकते हो। अगर आप इन आदतों के बारें में जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

हमारे देश में युवाओं के अंदर बचपन से ही एक बात डाली जाती हैं। पढ़ाई लिखाई करो और सरकारी जॉब पाओ। सरकारी नौकरी की चाह में ज्यादातर युवाओ का करियर बर्बाद हो रहा हैं। क्योंकि वे नौकरी के चक्कर में कुछ स्किल डेवलप नहीं कर पाते हैं। इसलिए बाद में उन्हे पछताना पड़ता हैं।

ऐसे में अगर आप उन युवाओ में से हैं। जो खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो उन्हे अपनी कुछ आदतों को छोड़ना होगा। जिसके बारें में हम आपको विस्तार से जानकारी दें रहे हैं।

काम को टालने की आदत

कुछ लोगों को हर काम कल पर टालने की आदत होती हैं। अगर आप भी उन्हे में से जिन्हे अब तक भी काम को कल पर टालने की आदत हैं। जितना जल्दी हो सकें। अपनी इस आदत को छोड़ दें।

इस आदत की वजह से आप अपना स्टार्टअप खराब कर सकते हैं। आप अपने काम को जितना ज्यादा कल पर टालते हो उतना ही आपके असफल होने के चांस बढ़ जाते हैं।

इसलिए सफल होने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती हैं। आप लगातार जितनी मेहनत करोगे। उतना ही आपके सफल होने के चांस बढ़ते जाएंगे।

दूसरों की हेल्प लेने में संकोच करना

कई बार ऐसा होता हैं की जब आप कोई काम करते हो। तो उसमें अटक जाते हो। जहां पर आपको आगे बढ़ने के लिए दूसरों की मदद की जरूरत होती हैं। ऐसे में अगर आप डर की वजह से दूसरों से मदद लेने में डरते हैं। या फिर ऐसा हो सकता हैं कि आपको लगें अगर में किसी से मदद लेता हु तो मेरी इन्सर्ट हो सकती हैं।

अगर आपकी यही सोच हैं। तो आप किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं हो सकते हैं। क्योंकि आगे बढ़ने के लिए आपको हर कदम पर दूसरों की सलाह या मदद की जरूरत होती हैं। इसलिए जब भी आप काही पर अटक जाओ। तो दूसरों से मदद लेने में संकोच न करें।

छोटे-बड़े का भेदभाव न करें

बिजनेस में सफल होने के लिए आपको एक टीम की जरूरत होती हैं। जहां पर आपको टीम के साथ आगे बढ़ना होता हैं। इसलिए आपको बिना किसी भेदभाव के अपने कर्मचारी और कस्टमर को सम्मान देना हैं।

जितना ज्यादा आप दूसरों की सम्मान दोगे उतना ही ज्यादा लोग आपके ऊपर भरोसा करोगे। जिसका फायदा आपको बिजनेस में जरूर मिलेगा।

कोई भी बिजनेस एक टीम के दम पर ही आगे बढ़ता हैं। इसलिए अपनी टीम को एक परिवार की तरह ट्रीट करें। Startup की शुरूआत में इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए

असफलता से निराश न होना

जब आप किसी काम की शुरुआत करते तो जरूरी नहीं की आप उस काम में सफल हो ही जाओ। इसलिए आप जब किसी काम की शुरुआत करते हो। तो आपको उसकी असफलता के लिए भी तैयार रहना होगा।

अगर आप असफल हो जाते हैं तो आपको फिर से नई शुरुआत करने की हिम्मत करनी होगी। अब आपकी शुरुआत जीरो से नहीं अनुभव के साथ होगी। इसलिए आपका जितना भी पुराना अनुभव हैं वो नए काम की शुरुआत में लगा दें। और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ें। स्टार्टअप बिजनेस में काम आएंगे फाइनेंशियल टिप्स

फिजूल खर्च की आदत

अगर आपकी फिजूल खर्च करने की आदत पुरानी हैं। आप इसे आदत को छोड़ नहीं पा रहे हैं। अब छोड़ दीजिए वरना इसकी कीमत आपको बिजनेस की असफलता से चुकनी होगी।

अगर आप बिजनेस कर रहे हैं। लेकिन आप बिना प्लानिंग के खर्च रहे हैं। ऐसे में आपको ये आदत भारी पड़ सकती हैं। आग आप अपने बिजनेस को सफल बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी इस फिजूल खर्ची की आदत को छोड़ना होगा। बिजनेस को सोशल मीडिया से फ्री में कैसे प्रमोट करें?

सुबह जल्दी उठना

एक सफल इंसान की एक खास बात यह हैं की वो सुबह जल्दी उठता हैं। ताकि वो सुबह उठकर अपने काम की सही प्लानिंग कर सको। आपका एक एक पल कीमती होता हैं। जिससे आपका भविष्य तय होता हैं।

अगर आप अभी तक लेट तक सो रहे हैं। अब आपको इस आदत को छोड़कर सूरज निकलने से पहले उठने की आदत डालने होगी।

दुनिया में जितने भी सफल लोग हुए हैं। सुबह जल्दी उनकी मुख्य आदतों में से एक हैं। आपको अगले दिन क्या करना हैं। इसकी प्लानिंग रात को सोने से पहले करके सोए ताकि आपको पता हो की मुझे जल्दी क्यों उठना हैं।

किसी महान इंसान कहा की अगर आप किसी आदत को अपने अंदर डालना चाहते हैं तो उस आदत को लगातार 21 दिन तक करें। 22 वे दिन आप औटोमेटिक मोड पर चलें जाओगे। स्टार्टअप बिजनेस के असफल होने के कुछ बड़े कारण , जिनसे आपको बचना चाहिए।

नई नई चीजों को सीखना की आदत डालें।

जीवन हो या बिजनेस आपको आगे बढ़ने के लिए हर कदम पर सीखना होता हैं। अगर आप नहीं सीखते हो तो आपके असफल होने के चांस बढ़ जाते हैं। कोई भी इंसान किसी चीज के बारें में 100 प्रतिशत नहीं जानता हैं।

ऐसे ही जब आप किसी बिजनेस को शुरू करते हो तो आप भी उसके बारें में सब कुछ नहीं जानते हो। इसलिए जब आप किसी काम को शुरू कर देते हो तो आप आगे बढ़ने के लिए उसके बारें में लगातार सीखते रहना होगा।

जिस तरह रुका हुआ पानी सड़ जाता हैं। लेकिन चलता हुआ पानी साफ होता हैं उसी प्रकार अगर किसी इंसान को लगता हैं कि वो सब कुछ जानता हैं। उसे सीखने की जरूरत नहीं हैं तो उसकी तरक्की रुक जाती हैं। अंत में वो असफल हो जाता हैं। कंपनी/स्टार्टअप के नाम का चुनाव कैसे करें?

एक समय पर एक ही काम करना

कुछ लोग खुद को ज्यादा एक्सपर्ट्स समझते हैं। वे एक समय पर एक ही काम पर फोकस न करके कई काम को एक साथ ही करने की कोशिश करते हैं।

एक समय पर एक ही काम करना कुछ समय के लिए सही हो सकता हैं। लेकिन बार बार सही ये आपकी गलती हैं। इसलिए अगर चाहते हैं की आपका बिजनेस सफल हो तो एक समय पर एक ही काम करें।

अनेक काम एक साथ करने से बचें। वरना आप अनेक काम एक साथ करने के चक्कर में काम को बिगाड़ सकते हैं।

आत्मविश्वासी होना

अगर आपको लगता हैं की आप सफल नहीं हो सकते हैं तो आपको सही लगता हैं अगर आपको लगता हैं की आप सफल हो सकते हैं तो भी आपको सही लगता हैं।

अगर आपको खुद पर खुद पर विश्वास ही नहीं हैं की आप सफल हो सकते हैं। तो फिर कोई भी बाहर का इंसान आपको सफल नहीं करवा सकता। जिस इंसान को खुद के ऊपर जितना ज्यादा भरोसा होता हैं वो उतने बड़े काम करता हैं।

कुछ लोगों के अंदर टेलेंट तो होता हैं लेकिन उन्हे खुद को ऊपर विश्वास नहीं होता हैं। इसलिए वे सफल नहीं हो पाते हैं।

याद रहें आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की पहली सीढ़ी हैं।

आपको अपने काम की जितनी ज्यादा जानकारी होगी। उतना ही आपको विश्वास भी होगा। जिस काम के बारें में आपको ज्यादा जानकारी नहीं होती हैं। वहाँ पर आत्मविश्वास की कमी होती हैं। इसलिए काम के प्रति अपनी जानकारी बढ़ाए। स्टार्टअप आइडिया कैसे सर्च करे?

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग ऊंचाइयों पर सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि उन्हे खुद पर विश्वास था। अगर उन्हे खुद पर विश्वास न होता तो उन्हे कोई नहीं जानता।

अमिताभ बच्चन , नवाजुद्दीन सिद्दीकी , शाहरुख खान , सचिन तेंदुलकर , क्रिस्टीयनों रोनाल्डो , जेक मा, धीरुभाई अंबानी इत्यादि

फैसला लेने में जल्दबाजी करना

अगर आप कोई भी फैसला बिना सोचे समझे जल्दबाजी में करते हैं तो आपकी ये आदत आपको गड्ढे में धकेल सकती हैं।

एक बिजनेसमैन के तौर पर आपको कोई भी फैसला काफी सोच समझकर लेना होता हैं। ताकि बाद में आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसलिए जीवन के फैसले हो या फिर बिजनेस के तो उन्हे सोच समझकर लें। चाहे सोचने के लिए आप कुछ दिनों का समय भी लें सकते हैं। एक सफल बिजनेसमैन कैसे बनें ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here