Plastic Engineer Kaise Bane : प्लास्टिक इंजीनियर कैसे बने।

0
Plastic Engineer Kaise Bane Hindi
Plastic Engineer Kaise Bane Hindi

प्लास्टिक का मनुष्य के जीवन मे अहम योगदान होता है। अगर हम अपने आस पास नजर दौड़ाये तो सुबह से शाम तो अनेकों प्लास्टिक की वस्तुओ का इस्तेमाल करते है। जैसे कि टूथ ब्रश , कुर्सी , बच्चों के खिलौने , फर्नीचर टब इत्यादि प्लास्टिक के प्रोडक्ट की मार्केट मे कोई लिमिट नहीं है।

प्लास्टिक एक पॉलिमेटिक पदार्थ है। जिसे आप जरूरत के अनुसार भी पदार्थ मे ढाल सकते है। इन सब बातों से जाहिर है कि प्लास्टिक इंडस्ट्री कितनी बड़ी है। यही कारण है कि इस इंडस्ट्री मे करियर की भरपूर संभावनए मौजूद है। कोई भी युवा इस इडस्ट्री मे आसानी से करियर बना सकता है।

अगर आप विधार्थी है किसी अच्छे करियर की तलाश मे है तो इस लेख को पूरा पढे यह जानकारी आपके बेहद काम आ सकती है। इस लेख मे हम आपको बताने वाले है कि प्लास्टिक इंजीनियरिंग मे करियर कैसे बनाए। plastic engineering me career kaise banaye, प्लास्टिक इंजीनियर कैसे बने। plastic engineer kaise bane hindi

दुनिया के अंदर कोई भी एक छोटे से छोटा इंसान भी ऐसा नहीं होगा कि जिसके घर मे प्लास्टिक के प्रोडक्ट न हो। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि प्लास्टिक का हमारे जीवन मे कितना महत्व है। जिसके कारण इस क्षेत्र मे करियर की भी अपार संभावनए मौजूद है। इस इंडस्ट्री मे माध्यम से कोई भी युवा अपने करियर को ग्रो कर सकता है।

योग्यता Qualification

प्लास्टिक इंडस्ट्री मे आप चाहे तो दसवी की परीक्षा पास करने के बाद भी आप इस इंडस्ट्री मे कदम बढ़ा सकते है। दसवी के बाद राज्य स्तर पर होने वाली पॉलिटेकनिक परीक्षा पास करके आप प्लास्टिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर सकते है।

अगर आप बारहवी करने के बाद इस कोर्स मे दाखिला लेना चाहते है तो आपको अपनी बारहवी की परीक्षा साइंस स्त्रीम मे फिजिक्स , केमिस्ट्री और मैथमैटिक्स के साथ पास करनी होगी। उसके बाद बीई/बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग से कर सकते है। साइंस से जुड़े हुए विषयों पर आपकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

प्लास्टिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए कुछ कोर्स

  • डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी
  • डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी
  • बीटेक इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी
  • एमटेक इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी
  • डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी
  • डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड डिजाइन
  • पीजी डिप्लोमा इन प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऐंड टेस्टिंग
  • पोस्ट डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड डिजाइन विद कैड/कैम

इसे भी पढे :- सेरेमिक इंजीनियर कैसे बने

प्लास्टिक इंडस्ट्री मे केवल एक प्रोफेसन से जुड़ा हुआ नहीं है। इसके लिए आप बारहवी के बाद केमिकल इंजीनियरिंग, प्लास्टिक रबड़ टेक्नॉलजी, मकैनिकल इंजीनियरिंग , टेक्सटाइल इंजीनियरिंग से बीटेक या एमटेक भी कर सकते है।

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक प्रोसेसिंग एंड टैस्टिंग मे दाखिला लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है।

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक टैस्टिंग एंड क्वालिटी कंट्रोल मे दाखिला लेने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स के साथ बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है।

जॉब प्रोफाइल Job Designation

प्लास्टिक इंजीनियर प्लास्टिक से संबंधित इंडस्ट्री मे कार्य करने के लिए अलग अलग पदों पर कार्य कर सकते है।

इसे भी पढे :- मरीन इंजीनियर कैसे बने

  • प्रॉडक्शन इंजीनियर
  • सेफ्टी सुपरवाइजर
  • लेक्चरर
  • मोल्ड और प्रोसेस इंजीनियर
  • मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियर
  • प्रॉडक्ट डिजाइनर
  • क्वॉलिटी कंट्रोल इंचार्ज
  • आर एंड डी अफसर
  • एक्स्ट्रूजन स्पेशलिस्ट
  • प्लास्टिक टेक्नोलॉजिस्ट

इसे भी जरूर पढे :- कंप्युटर साइंस इंजीनियर कैसे बने

रोजगार के अवसर Job Opportunities

भारत चीन के बाद दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला दूसरे नंबर का देश है। यही कारण है कि देश मे प्लास्टिक प्रोडक्ट की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण युवाओ के लिए रोजगार के अवसर भी खुल रहे है। प्लास्टिक इंडस्ट्री से संबंधित डिग्री डिप्लोमा कोर्स करने के बाद युवा अलग अलग सेक्टर मे कार्य कर सकते है जिनकी सूची नीचे दी गई है।

  • कंप्यूटर इंडस्ट्री
  • इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स
  • पेट्रोलियम मंत्रालय
  • ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कमीशन
  • इंजीनियरिंग संयंत्रों
  • पेट्रोकेमिकल्स
  • पॉलिमर्स कॉरर्पोरेशन्स
  • पेट्रोलियम कंजर्वेशन
  • रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया
  • ऑइल इंडिया लिमिटेड

इसे भी जरूर पढे :- फायर इंजीनियर कैसे बने?

कमाई Income

अगर आप प्लास्टिक इंडस्ट्री से संबंधित कोई डिप्लोमा कोर्स करने के बाद जॉब की तलाश करते हो तो आप शुरुआत मे प्राइवेट सेक्टर मे कम से कम 15 से 20 हजार रुपये की जॉब आसानी से मिल जाती है। जो समय के साथ आपके अनुभव से साथ बढ़ती जाती है। दो से तीन वर्ष के अनुभव होने के बाद आपको 25 से 30 हजार रुपये प्रति महीना आसानी से मिल जाते है।

इसे भी पढे :- ऑनलाइन मीडिया में करियर कैसे बनाये

अगर आप डिग्री या मास्टर्स डिग्री करने के बाद जॉब की शुरुआत करते है तो आपको शुरुआत मे ही 30 से 40 हजार रुपये महीना आसानी से मिल जाते है।

प्लास्टिक इंडस्ट्री संबंधित कॉलेज लिस्ट

  • आईआईटी, दिल्ली
  • छोटू राम पॉलीटेक्निक, रोहतक, हरियाणा
  • जीएनडी को-एजुकेशनल पॉलीटेक्निक, नई दिल्ली
  • सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी, मणिपुर, पंजाब
  • निरमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अहमदाबाद, गुजरात
  • इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
  • गोविंद वल्लभ पंत पॉलीटेक्निक, ओखला
  • प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, उत्तर प्रदेश
  • लक्ष्मीनारायण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, उत्तर प्रदेश
  • इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल टेक्नोलॉजी, उत्तर प्रदेश
  • हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दिल्ली
  • जीएनडी को-एजुकेशनल पॉलीटेक्निक, नई दिल्ली
  • इंडियन प्लास्टिक इंस्टीट्यूट, मुंबई
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजस्थान
  • सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी, मणिपुर, पंजाब
  • मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई

इसे भी जरूर पढे :- खुफिया विभाग मे करियर कैसे बनाए

लेख मे आपने क्या सीखा

इस लेख मे हमने आपको प्लास्टिक इंजीनियरिंग के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। अगर कोई भी विधार्थी इस इंडस्ट्री मे करियर बनाना चाहता है तो वो इस जानकारी को प्राप्त करके करियर बना सकते है।

इस लेख मे हमने आपको बताया है कि प्लास्टिक इंजीनियरिंग मे करियर कैसे बनाए। plastic engineering me career kaise banaye, प्लास्टिक इंजीनियर कैसे बने। plastic engineer kaise bane इत्यादि

अगर आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई है तो आप अपनी राय हमे कमेन्ट बॉक्स मे बता सकते है। इस जानकारी को लेकर अगर आपका किसी प्रकार का कोई सवाल है तो आप कमेन्ट के माध्यम से पूछ सकते है हम आपकी करियर का चुनाव करने मे पूरी मदद करते है। इस जानकारी को दूसरों के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूले। धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here