Computer Science Engineer Kaise Bane : 12th के बाद कंप्युटर साइंस इंजीनियर कैसे बनें ?

0
Computer Science Engineer Kaise Bane
Computer Science Engineer Kaise Bane

आज के समय मे इंसान की गतिविधियाँ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की वजह से तेजी से बढ़ती जा रही है। आने वाले समय मे यह तकनीक और तेजी से बढ़ने वाली है।

यही कारण है कि देश और दुनिया मे इस टेक्नोलॉजी से जुड़े एक्सपर्ट्स की मांग हमेशा बनी रहती है। इसलिए यह क्षेत्र आपको एक स्थायी करियर दे सकता है। अगर आपको कंप्यूटर से लगाव है तो यह क्षेत्र आपके करियर को चार चाँद लगा सकता है।

आज हम आपको कंप्यूटर से जुड़े इसी करियर के बारे मे संपूर्ण जानकारी देने वाले है, ताकि आपको इस क्षेत्र के बारे मे पूरी और सही जानकारी मिल सके।

इस लेख मे हम आपको बताने वाले है कि कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बने ? Computer Engineer Kaise Bane कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कैसे बने  ? Computer Science Engineer Kaise Bane  कंप्युटर साइंस में करियर कैसे बनाए ?computer science me career kaise banaye  इत्यादि 

आज के डिजिटल समय को देखते हुए कंप्यूटर साइंस एक लोकपिरीय करियर के रूप मे तेजी से उभर रहा है। यह क्षेत्र आईटी सेक्टर से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र मे दाख़िला लेने का सपना प्रत्येक छात्र का रहता है।

कंप्युटर साइंस मे भविष्य 

एक रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक आईटी इंडस्ट्री 350 बिलियन यूएस डॉलर की होने वाली है इसका सबसे ज्यादा फायदा भी भारत को ही होने वाला है। क्योंकि इस समय भारत में टेक्निकल मेंन पावर दुनिया मे सबसे अधिक है।

कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने के बाद छात्र अपनी रुचि के अनुसार किसी भी एक विषय मे स्पेशलिस्ट भी बनकर अपना करियर बना सकते है।

उदाहरण के तौर पर किसी छात्र ने सॉफ्टवेयर फील्ड को चुना तो, वह सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को डिजाइन करने या उन्हें डेवलप करने का कार्य कर सकता है।

इसी प्रकार कंप्यूटर फील्ड में भी अलग अलग विषय ,मे आप स्पेशलाइजेशन कर सकते है। कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों के संबंध में जानकारी दी जाती है जैसे कि सिस्टम डिजाइनिंग , इंप्लीमेंटेशन और मैनेजमेंट 

सीधे तौर पर कहा जाए तो कंप्यूटर साइंस का रिश्ता मैथमेटिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से भी है।  

योग्यता Qualification

अगर स्कूली समय से ही आपकी रुचि कंप्युटर से है, तो यह क्षेत्र आपके लिए बेहतर है। सबसे पहले आपको अपनी बारहवी की परीक्षा साइंस स्ट्रीम यानि की फिजिक्स केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स के साथ करनी होगी।

कंप्यूटर का बेसक ज्ञान तो अब स्कूलों में भी दिया जाता है। ऐसा मे जरूरी है कि आपको कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान के बारे में अगर आपको अच्छी जानकारी होगी, तो यह आपके लिए बेहतर होगा। बारहवीं के बाद विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार डिग्री डिप्लोमा या मास्टर कोर्स कर सकते है।

इसे भी जरूर पढे :- कंप्युटर नेटवर्किंग मे करियर कैसे बनाए

Computer Science Engineer Courses

डिप्लोमा कोर्स

अगर आप कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा करना चाहते है, तो दसवी करने के बाद आप देश के पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट में दाखिला ले सकते है। इस कोर्स की अवधि तीन वर्ष की होती है।

डिग्री कोर्स 

कंप्युटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री करने के लिए आप बीटेक या बीई यानि कि बेचकर ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला ले सकते है। इसके लिए छात्रों की योग्यता बारहवीं होनी चाहिए।

इसके अवधि चार साल की होती है। आप डिप्लोमा करने के बाद भी डिग्री कोर्स में दाखिला ले सकते है। डिप्लोमा करने के बाद डिग्री कोर्स में दाखिला लेने पर कोर्स की अवधि दो वर्ष रह जाती है।

मास्टर्स डिग्री कोर्सेज

कंप्यूटर साइंस मे डिग्री कोर्स करने के बाद आप मास्टर्स कर सकते है। कंप्यूटर साइंस मे मास्टर्स की डिग्री करने वाले छात्रों को एमटेक मे दाख़िला लेना पड़ता है।

इस कोर्स की अवधि दो वर्ष की है। मास्टर्स लेवल के कोर्स करने के लिए बेहतर है कि  अपने जो विषय डिग्री कोर्स मे पढे थे। उन विषयों की आपको अच्छी समझ होनी चाहिए।

दाखिला कैसे ले 

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ( Computer Science Engineering) मे दाख़िला लेने के लिए छात्रों को एन्ट्रेंस एग्जाम से होकर गुजरना पड़ता है। ये प्रवेश परीक्षयाए राज्य स्तर , राष्ट्रीय स्तर , यूनिवर्सिटी स्तर पर आयोजित की जाती है।

डिप्लोमा कोर्स मे दाख़िला लेने के लिए पॉलिटेकनिक की परीक्षा आयोजित की जाती है।

अगर आप प्रोफेशनल राइटर बनना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डिग्री कोर्स के दाखिला लेने के लिए जेईई  मेंस कि परीक्षा आयोजित की जाती है। जो बीटेक कोर्स में दाखिला लेने के लिए सीबीएससी बोर्डस द्वारा आयोजित एक नेशनल लेवल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एग्जाम है।

इसी प्रकार मास्टर्स कोर्स एम-टेक मे दाख़िला लेने के लिए छात्रों को गेट एग्जाम से होकर गुजरना पड़ता है।

Computer Science Engineer Subjects

डाटा स्ट्रक्चर एंड एल्गोरिथ्मक्लाउड कम्प्यूटिंग
वेबसाइट मेकिंग एंड डिजाइनिंगकंप्यूटर नेटवर्किंग
कंप्यूटर आर्किटेक्चर एंड ऑर्गेनाइजेशनडेटाबेस मैनेजमेंट
डिजाइन एंड एनालिसिस  ऑफ एल्गोरिथ्मऑपरेटिंग सिस्टम
डिस्ट्रीब्यूटेड कम्प्यूटिंग सिस्टमसॉफ्टवेयर टेस्टिंग
कंपाइलर  डिजाइनप्रोग्रामिंग  भाषा

रोजगार के अवसर 

कंप्यूटर साइंस Computer science मे डिग्री डिप्लोमा या फिर मास्टर्स कोर्स करने के बाद अगर आपको अच्छी जानकारी है, तो आपके लिए रोजगार की कमी नहीं है।

आपको आईटी सेक्टर , सॉफ्टवेयर कंपनियों , एकेडमिक इंस्टिट्यूट , सेल्स एण्ड मार्केटिंग फर्म , इंजीनियरिंग फॉर्म इत्यादि में आपको आसानी से जॉब मिल सकती है।

इसे भी पढे :- ऑनलाइन मीडिया में करियर कैसे बनाये

इस  क्षेत्र मे रोज़गार की सबसे ज्यादा डिमांड इसलिए है, क्योंकि आज के समय मे ज्यादातर बिजनेस डिजिटल होते जा रहे है। इसलिए कंप्यूटर से जुड़े स्पेस लिस्ट की मांग तेजी से बढ़ती जा रही  है।

कंप्युटर साइंस मे जॉब पद Computer Science Job Role Hindi

  • डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर
  • इंजीनियरिंग  सपोर्ट स्पेशलिस्ट
  • डाटा वेयरहाउस एनालिस्ट
  • सिस्टम डिजाइनर 
  • सॉफ्टवेयर डेवलपर
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग 

जॉब के लिए बड़ी कंपनिया

SamsungIntel
InfosysWiproGoogle
Tata Consultancy ServiceAmazon
Qualcomm,Facebook
Accenture servicesFlipkart,
lenovoOla
MicrosoftAdobe
CognizantPaytm
IBM global service,Cisco
OracleYahoo
apple,HCL

सैलरी पैकेज 

कंप्यूटर साइंस Computer Science एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर छात्रों को एक अच्छा करियर तो मिलता ही है। उसके अलावा सैलरी पैकेज भी अच्छा मिलता है। इस क्षेत्र में एक फ्रेशर को शुरुआत में तीन से चार लाख रुपये सालाना तक मिल जाते है।

इसे भी पढे :- साइबर लॉ एक्सपर्ट्स कैसे बने

बाद में अनुभव और आपकी जानकारी के आधार पर आपकी सैलरी दस लाख से 15 लाख रुपये सालाना तक भी पहुंच सकती है। वहीं अगर आप इस इंडस्ट्री में विदेशों में जॉब करते हो ,तो आपको देश से कई गुणा ज्यादा सैलरी मिल जाती है जोकि कोई नई बात नही है।

कंप्युटर साइंस संबंधी देश के कुछ प्रमुख प्रमुख इंस्टिट्यूट 

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी 
  • मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद प्रयागराज 
  • वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट  मुंबई , 
  • इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, हैदराबाद
  • इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
  • पुणे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
  • मणिपाल यूनिवर्सिटीआईआईटी, मद्रास
  • आईआईटी, बॉम्बे, खड़गपुर, दिल्ली, रुड़की, कानपुर, हैदराबाद, गुवाहाटी 

लेख मे आपने क्या सीखा

इस लेख मे हमने आपको कंप्यूटर से जुड़े इंजीनियरिंग करिअर विकल्प के बारे मे जानकारी दी है,ताकि कंप्यूटर मे रुचि रखने वाले विधार्थी आसानी से जानकारी प्राप्त करके करियर बना सके। लेख मे हमने आपको बताया है कि Computer Engineer Kaise Bane , Computer Science Engineer Kaise Bane, computer science me career kaise banaye  इत्यादि।

अगर आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई है तो आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते है और इस जानकारी को दूसरे विद्यार्थियों के साथ भी शेयर करे ताकि दूसरे विद्यार्थियों को इस नए करियर अवसर के बारे मे सही और सटीक जानकारी मिल सके।

इसके करियर विकल्प के अलावा अगर आप किसी भी प्रकार के दूसरे करियर विकल्प के बारे मे संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो हमे कमेंट बॉक्स में बताएं हम आपको पूरी सहायता करेंगे। धन्यवाद 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here