Yoga Teacher Kaise Bane| योगा में करियर बनाने के लिए इन कोर्स को करें।

0
Yoga me Career Kaise Banaye
Yoga me Career Kaise Banaye

अगर आप योग के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे है लेकिन  आपको इसके बारे में सही जानकारी नहीं है, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है क्योकि इस लेख मे हम आपको योग से संबंधित करियर विकल्प के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले कि योगा में करियर कैसे बनाये Yoga me Career Kaise Banaye या फिर योगा टीचर कैसे बने Yoga Teacher Kaise Bane

योगा का भविष्य

तेजी से बदलते हुए खान पान के स्वरूप और दूषित पर्यावरण के कारण हम अनेको बीमारियों से चारों तरफ से घिरे हुए है। जिसके कारण हमारी कमाई का एक बड़ा हिस्सा डॉक्टरों और दवाइयों पर खर्च हो रहा है। एक औसतन अनुमान के मुताबिक दुनिया के 40 फीसदी लोग किसी न किसी बीमारी से घिरे हुए है।

इन बीमारियों में से ज्यादातर बीमारियों का इलाज नियमित योगाभ्यास और एक्स-साइज से किया जा सकता है। देश में बढ़ती हुई बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य संगठन और सरकार की तरफ से लोगो को बीमारियों से बचाने के लिए योग का प्रचार प्रसार बड़े स्तर पर किया जा रहा है,  ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योग के प्रति आकर्षित होकर स्वयं को बीमारियों से महफूज कर सके।

योग के प्रति लोगो की बढ़ती हुई जागरूकता के कारण देश में योग प्रशिक्षकों की काफी कमी है। जिसकी वजह से योग के क्षेत्र में करियर के भरपूर विकल्प मौजूद है।

इसलिए हम जानेंगे कि

योगा टीचर कैसे बनें। Yoga Teacher Kaise Bane

वर्तमान समय में मनुष्य का जीवन चारों और से समस्याओं और तनावों से घिरा हुआ है जिसके कारण मनुष्य अशांति , दबाव ,चिड़चिड़ापन , हृदय रोग , सुगर , ब्लड प्रेशर , इत्यादि जैसी बीमारियों में दिन प्रतिदिन फसता चला जा रहा है। मनुष्य का खान पान , भागदौड़ भरी जिंदगी में इतनी असयंमित है , कि वह हमारे तन और मन दोनों को प्रभावित कर रहा है।

इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए योग ही एक ऐसा विकल्प है| जो इन्हे दूर कर सकता है। जो बहुत ही सस्ता और आसान भी है। योग न केवल शरीर पर अपना प्रभाव छोड़ता है, बल्कि आपके तन और मन दोनों को मजबूत बनाता है। भारत सरकार के प्रयासों से योग भारत ही नहीं दुनिया में भी प्रचलित हो रहा है, जिसके कारण प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाता है।

योग क्षेत्र में जॉब के विकल्प 

  • योगा प्रशिक्षक बनने के बाद आप रिसर्च सेक्टर में अपनी जगह बना सकते हैं, देश के नामी संस्थान से रिसर्च के बाद आप विदेश में भी नौकरी कर सकते हैं। 
  • देश के नामी हेल्थ रिसर्च  और फाइव  स्टार होटल चेन में भी योग इंस्ट्रक्टर की जॉब निकलती है।
  • बड़े प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में भी योग प्रशिक्षकों को जॉब मिलती है। यहां मरीजों को बीमारी के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य सुधारने योग भी काफी मददगार साबित रहता है।
  • योग में विशेषज्ञता हासिल करने के बाद आप जिम, स्कूल और हाउसिंग सोसाइटीज में भी जॉब पाने के लिए अप्लाई कर सकते है। योग प्रशिक्षक बनने के बाद आप हाउसिंग सोसायटी में  खुद का भी बिजनेस  शुरू कर सकते हैं।
  • देश के बड़े  कार्पोरेट घराने और टेलीविजन चैनल भी योग प्रशिक्षकों को जॉब के लिए हायर करते हैं। इन‍ दिनों देश विदेश की जाने-मानी हस्तियां भी प्राइवेट योग इंस्ट्रक्टर हायर करती हैं।
  • योग विशेषज्ञता हासिल करने के बाद  योग एयरोबिक्स इंस्ट्रक्टर, योग थेरेपिस्ट, योग इंस्ट्रक्टर, योग टीचर, थेरेपिस्ट एंड नैचूरोपैथ्स, रिसर्च ऑफिसर के तौर पर कार्य कर सकते है।

भविष्य में जॉब के अवसर 

  • समाज में बढ़ती हुई महँगाई और आर्थिक कमी के कारण लोगो में मानसिक तनाव और दबाव जैसी समस्याओं में वृद्धि हो रही है, यही नहीं लोगो में असंतुलित व् अनियमित दिनचर्या के कारण लोगो की शारीरिक क्षमताये भी कम होती जा रही है, जिसके कारण लोगो के अस्वस्थ होने की सम्भावना ये ज्यादा रहती है।
  • इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए योग को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि लोग स्वयं को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से मजबूत बना सके।   लेकिन देश में योग शिक्षकों की काफी कामी है, जिसके कारण इस क्षेत्र में करियर के अच्छे अवसर खुले हुए है। जिसका फायदा आप ले सकते है।
  • कुछ आंकड़ों के मुताबिक देश में लगभग  तीन लाख योग प्रशिक्षकों की कमी है। भारत दक्षिण पूर्व एशिया और चीन में सबसे ज्यादा योग प्रशिक्षकों को भेजने वाला देश है।

इसे भी पढे :- कॉर्पोरेट लॉयर कैसे बने

योग सीखने के लिए दूसरी स्किल 

  • अगर आप योग गुरु बनना चाहते है, तो जरूरी है , कि आप अच्छे स्पीकर भी बने, क्योंकि दूसरे लोगो को योग सिखाते समय आपको एक व्यक्ति से लेकर हजारों लोगो के ग्रुप को एक  साथ प्रशिक्षण देना पड़ता है। ऐसे में आपको अपनी बात सभी लोगो तक पहुंचाने की क्षमता होनी चाहिए।
  • योग गुरु बनने से पहले आपको योग के बारे में गहराई से ज्ञान होना चाहिए, ये याद रहे कि एक भी गलत आसन और कसरत किसी भी नई बीमारी को जन्म दे सकता है।

इसे भी जरूर पढे :- मेडिसिन एमआर कैसे बने

योग के 5 फायदे 5 Benefits of Yoga

  • योगा करने से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है, लेकिन चिकित्सा शोधों ने ये साबित कर दिया है, कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है योग से दोनों तरह से फायदा है इंटरनल भी एक्सटर्नल भी योग से तनाव भी दूर होता है और अच्छी नींद भी आती है, भूख अच्छी लगती है, यही  नहीं  योग करने से भोजन की पाचन क्रिया भी सही रहती  है।
  • अगर आप जिम जाते हैं, तो यह केवल आपके शरीर को तंदुरुस्त रखेगा, लेकिन मन को नहीं ! वहीं अगर आप योगा करते हो तो यह आपके तन के साथ ही आपके मन और मस्तिष्क दोनों को भी स्वस्थ रखेगा।
  • योग को अपने डेली रूटीन में शामिल करने से आप बहुत से रोगों से भी मुक्ति पा सकते हैं । योग करने से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है| योग से शरीर स्वस्थ और निरोग बनता है| इसलिए हो सके , तो सुबह उठने के बाद कम से कम 15 से 20 मिनट योगा करना चाहिए, ताकि आप भी बहुत से रोगो से बच सके नहीं तो रोज़ाना नई नई बीमारियाँ जन्म ले रही है।
  • योगा मांसपेशियों को हष्ट पुष्ट करता है और शरीर को मजबूत  बनाता है , इसके अलावा योग से शरीर का फैट भी कम किया जा सकता है।
  • योगा करने से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में कर सकते है और बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को घटता भी सकते है। डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद फ़ायदेमंद है। योग LDL या बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।

योग में करियर कैसे बनाये ?

योगा के क्षेत्र में करियर शुरू करने के लिए आपको एक विशेष प्रशिक्षण या प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।

यही नहीं आपको 12th की परीक्षा  किसी भी विषय कम से कम 50 % अंकों के साथ पास होना भी  जरूरी है, तभी आप योगा के क्षेत्र में किसी सर्टिफिकेट,डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में दाखिले के योग्य माने जाएंगे। योग के क्षेत्र में मास्टर की डिग्री हासिल करने के लिए आपका स्नातक होना जरूरी है।

योग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आप 12वीं के बाद और ग्रेजुएशन के बाद शुरुआत कर सकते है। योग में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कई डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं, जिन्हे करने के बाद आप योगा टीचर ( Yoga Teacher ) बन सकते है।

योग कोर्स Yoga Course in Hindi

योग में बीएससी (BSc Yoga) 

बारहवी के बाद युवा ग्रॅजुएशन मे बीएससी कर सकते है। ये तीन वर्ष की डिग्री कोर्स है। जिसमे युवाओ को शरीर की रचना, शरीर और मन पर योग के प्रभाव, योग विज्ञान, जैसे विषयों के बारे मे पढ़ाया जाता है।

योग में डिप्लोमा (Diploma in Yoga)

बारहवी करने के बाद योग के क्षेत्र मे डिप्लोमा करने के इच्छुक विधार्थी इस कोर्स को कर सकते है। इस कोर्स मे युवाओ को प्राकृतिक चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ जैसी चीजो के बारे मे पढ़ाया जाता है।

योग में एमएससी (MSc Yoga)

योग के क्षेत्र मे डिग्री करने के बाद अगर आप मास्टर की डिग्री प्राप्त करना चाहते है तो आप योग मे एमएससी कर सकते है।

इस कोर्स मे युवाओ को एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, उपनिषद, योग थेरेपी और योग सूत्रों जैसे विषयों के बारे मे विस्तार से पढ़ाया जाता है। इसके अलावा वेद और प्राचीन पाठ जैसे भगवत गीता के बारे मे जानने का मौका मिलता है। इस कोर्स की अवधि दो वर्ष की होती है।

सर्टिफिकेट कोर्स

अगर आप योग के क्षेत्र में कोर्स करके जल्दी जॉब प्राप्त करना चाहते है यानि की शॉर्ट टर्म कोर्स करके जॉब की तलाश करने की सोच रहे है तो आप योग में सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हो जिसकी अवधि तीन से छह माह की होती है।

योग में बीए

योग में ग्रेजुएशन करने के इच्छुक विद्यार्थी योग मै बीए कर सकते है। जिसमे युवाओं को आयुर्वेद से लेकर योग के इतिहास के बारे मे पढ़ाया जाता है। इस कोर्स की अवधि भी तीन वर्ष की होती है।

MA Yoga

योग के क्षेत्र में मास्टर्स करने के लिए आप बीए करने के बाद योग कोर्स में ही एमए कर सकते है। इस कोर्स की अवधि दो वर्ष की होती है। इस कोर्स में युवा को योग के बारे में गहराई से जानने का मौका मिलता है। रिसर्च और डेवलपमेंट कोर्स करने के लिए मास्टर्स के बार ही मौका मिलता है।

योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स (Yoga Teaching Training Course )

वर्तमान समय मे योग ट्रेनर की काफी डिमांड है। अगर आप योग ट्रेनर बनाना चाहते है, तो आप ग्रेजुएशन या मास्टर्स डिग्री प्राप्त करने के बाद ट्रेनिंग कोर्स कर सकते है। ट्रेनिंग मे करियर बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है की योग की क्लासेज केवल सुबह शाम होती है। दिन मे आप आप फ्री समय मे कुछ भी नया काम कर सकते है। कुछ नया सीख सकते है।

इसे भी पढे :- ऑनलाइन मीडिया में करियर कैसे बनाये

योग क्षेत्र में नौकरी के प्रकार :

योगा थेरेपिस्ट योगा अध्यापक 
योगा स्पेसलिस्ट योगा मैनेजर 
योगा कंसल्टेंट योगा एरोबिक इंस्ट्रक्टर 
योगा एडवाइजर योग रिसर्च ऑफिसर एंड नेच्युथेरेपि 

 

इसे भी जरूर पढे :- प्रोफेशनल फोटोग्राफर कैसे बने

योगा से संबंधित देश के कुछ प्रमुख संस्थान 

  • मोरारजी देसाई नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ योग, नई दिल्ली
  • परमार्थ निकेतन आश्रम, उत्तराखंड
  • योग ज्ञान, चंडीगढ 
  • रामामानी आयंगर मेमोरियल योग संस्थान, पुणे
  • पतंजलि योगपीठ यूनिवर्सिटी, हरिद्वार

सैलरी

एक योगा ट्रेनर की सैलरी कुछ हद तक पर्वत-माला जैसी होती है। यह आपके  स्टूडियो के आकार और स्थान पर निर्भर करती है।

इस क्षेत्र में आपको शुरूआती सैलरी 5 से 20 हजार तक मिल सकती है और जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता जाता  है उसी प्रकार आपकी सैलरी भी बढ़ती रहती है। कुछ वर्षों  का अनुभव प्राप्त करने के बाद आपकी सैलरी में असीमित इज़ाफा हो जाएगा। फिर आप खुद अपनी सेल-री डि-साइड कर सकते है ये आप पर निर्भर करेगा।

लेख मे आपने क्या सीखा

दोस्तों इस लेख में हमने आपको योग से संबंधित करियर विकल्प के बारे में बताया है, कि  योगा में करियर कैसे बनाये Yoga me Career Kaise Banaye या फिर योगा टीचर कैसे बने Yoga Teacher Kaise Bane अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो आप अपनी राय हमे कमेंट बॉक्स में भी बता सकते है और इस जानकारी को दुसरो के साथ भी शेयर करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here