Shark Tank India Judges Hindi: शार्क टैंक इंडिया के जज और उनकी नेटवर्थ 

0
Shark Tank India Judges Hindi by ultimateguider
Shark Tank India Judges Hindi

सोनी टीवी पर शार्क टैंक इंडिया शो का दूसरा सीजन शुरू हो चुका हैं। इस शो में स्टार्टअप करने वाले लोग जजों के सामने अपने बिजनेस आइडया या प्रोडक्ट के बारें में बताकर उनसे फन्डिंग जुटाने की कोशिश करते हैं। शार्क टैंक इंडिया क्या हैं आप इससे फन्डिंग कैसे ले सकते हैं। इसकी जानकारी हम आपको पिछले लेखों में दें चुके हैं।

आप जाकर हमारे लेख को पढ़ सकते हैं। इस लेख में हम आपको शो के सभी जजों के बारें में विस्तार से बताने वाले हैं। शार्क टैंक इंडिया में अमन गुप्ता, पीयूष बंसल, विनीता सिंह, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, अशनीर ग्रोवर , अमित जैन जज की भूमिका में हैं। अशनीर ग्रोवर अब इस शो से आउट हो चुके हैं। ( Shark Tank india Judges Hindi ) ( Shark Tank india Judges Story Hindi )

इस लेख में हम आपको शार्क टैंक के सभी जजों के बारें में विस्तार से बताने वाले हैं की इस शो के जज पहले क्या करते थे अब वे किन किन कंपनियों के मालिक हैं। और उनकी नेटवर्थ कितनी हैं।

1. अमित जैन (Amit Jain Biography In Hindi )

शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में अशनीर ग्रोवर मुख्य भूमिका में थे। खुद की कंपनी भारत-पे के चलते वे काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्ही कंपनी से भी निकाल दिया गया था। इन्हे विवादों के चलते वे शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन को पूरा करने के बाद आउट हो गए । अब उनकी जगह अमित जैन ने ली हैं।

अमित जैन राजस्थान जयपुर के रहने वाले हैं। इनके पिता एक आरबीआई अधिकारी थे। इसके अलावा इनकी फॅमिली का ज्वेलरी बिजनेस था। अमित जैन ने अपनी पढ़ाई आईआईटी दिल्ली से की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने अपने भाई के साथ टीसीएस जैसी अलग अलग आईटी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब की।

जॉब करने के कुछ वर्षों के बाद इनके पिता की तबीयत खराब हुई तो। दोनों भाइयों को जॉब छोड़नी पड़ी। उसके बाद कुछ समय तक इन्होंने फेमिली का ज्वेलरी बिजनेस संभाला।

फॅमिली बिजनेस करते हुए उन्होंने खुद का कुछ करने का सोचा और दोनों भाइयों ने मिलकर अपने घर से ही गिरनार सॉफ्ट’ की शुरुआत की।

वहाँ से कुछ पैसे कमाकर इन्होंने 2008 में CarDekho.Com ‘कार देखो’ ऑनलाइन कंपनी की शुरुआत की। जहां पर लोग ऑनलाइन जाकर अपनी पसंद की कार देखकर उन्हें खरीद सकें।

अमित जैन बताते हैं की उनके पास यह आइडिया दिल्ली का ऑटो कार एक्सपो देखने के बाद आया था। पहले यह बिजनेस केवल जयपुर तक ही सीमित था। लेकिन अब देश के अलग अलग शहरों में इसकी अनेक ब्रांच हैं।

2 हजार से अधिक इम्प्लॉई इस कंपनी में काम करते हैं। अब अमित जैन लग लग कंपनियों के मालिक हैं कार देखो के अलावा ये कॉलेज देखो , इंसयोरेंसदेखो .कॉम के भी मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमित जैन की नेटवर्थ लगभग 2,980 करोड़ रुपये आंकी गई हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें। स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग जुटाने के टॉप तरीके, ताकि आप अपने बिजनेस को ग्रो कर सकों।

2. अमन गुप्ता (Aman Gupta Biography In Hindi )

Aman Gupta शार्क टैंक इंडिया के सबसे पॉपुलर जजों में से एक हैं। इनका जन्म नई दिल्ली में 4 मार्च 1982 को हुआ था। अमन गुप्ता के पिता का नाम नीरज गुप्ता है और माता का नाम ज्योति गुप्ता है। अमन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बिजनेस होनोर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

उसके बाद अमन नेचार्टर्ड अकाउंटेंट और फाइनेंस एंड स्ट्रैटेजी से MBA पूरा किया है। ये बड़े घराने से थे। तो इन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद का बिजनेस करने का प्लान बनाया। उसके लिए अलग अलग चीजों को करने लगें।

कई वर्षों के बाद अमन ने 2016 में boAt कंपनी की शुरुआत की। कंपनी गैजेट प्रोडक्ट बनाकर उन्हे सेल करती हैं जैसे कि हेडफोन , ईयरफोन , स्मार्टवॉच , स्पीकर , चार्जर , ट्रिमर इत्यादि।

अमन गुप्ता कंपनी boAt कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अमन गुप्ता की शादी हो चुकी है। इनकी पत्नी प्रिया डागरी हैं। इनकी दो बेटियां मिया गुप्ता और अदा गुप्ता हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमन गुप्ता की कुल नेट वर्थ 700 करोड़ रुपये के आसपास है।

इसे भी जरूर पढ़ें। सफल उद्यमी बनने के लिए ये स्किल जरूर डेवलप करें।

3. विनीता सिंह (Vineeta Singh Biography In Hindi )

विनीता सिंह Sugar कॉस्मेटिक की फाउंडर हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है। आईआईएम से एमबीए करते समय इन्हे 1 करोड़ रुपये की जॉब ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने अपने एक दोस्त कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत की। शुगर कॉस्मेटिक इंडिया का एक पोपुलर एक ब्यूटी ब्रांड हैं।

कौशिक मुखर्जी भी IIM से ही पास आउट हैं। अब वे विनीता सिंह के जीवन साथी भी बन चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विनीता सिंह की नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये है। अब वे शार्क टैंक में जज की भूमिका निभा रही हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें: Startup की शुरूआत में इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए

4. अनुपम मित्तल (Anupam Mittal Biography In Hindi )

अनुपम मित्तल शार्क टैंक इंडिया में जज की भूमिका में हैं। इनका जन्म में 23 दिसंबर 1971 में मुंबई में हुआ था। इनके पिता नाम नाम गोपाल कृष्ण मित्तल और माता का नाम भगवती देवी मित्तल हैं। अनुपम में ऑपरेशंस और स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट में पढ़ाई की है।

उसके बाद इन्होंने बोस्टन कॉलेज, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका से एमबीए की पढ़ाई की।

एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुपम ने पीपल ग्रुप की शुरुआत की। जिसके बाद इन्होंने shaadi.com, makaan.com जैसे ऑनलाइन बिजनेस की शुरुआत की। आज shaadi.com, देश की सबसे बड़ी matrimonial वेबसाइट में से एक हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम ने जानकारी दी थी की उन्होंने 220 से ज्यादा अलग अलग कंपनियों में निवेश किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज के समय मे अनुपम मित्तल की नेटवर्थ लगभग 185 करोड़ रुपये की है। अनुपम मित्तल 2013 में राजस्थान की एक मॉडल आंचल कुमार से शादी की थी।

इसे भी जरूर पढ़ें: अगर आप भी खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

5. नमिता थापर (Namita Thapar Biography In Hindi )

नमिता थापर भी शार्क टैंक इंडिया में जज की भूमिका में हैं। ये देश की बड़ी फार्मा कंपनियों मे से एक एक कंपनी एमक्योर की सीईओ हैं.

नमिता थापर का जन्म 21 मार्च 1977 पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पुणे यूनिवर्सिटी से की। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद इन्होंने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की पढ़ाई की।

उसके बाद इन्होंने 2001 में ड्यूक यूनिवर्सिटी, नॉर्थ कैरोलिना से अपनी MBA की डिग्री हासिल की। एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के इन्होंने अमेरिका में रहते हुए अमेरिकन कंपनी GlaxoSmithKline में भी कुछ वर्षों तक काम किया

एमक्योर की सीईओ होने के अलावा नमिता थापर इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं। आज के समय में इनकी कुल संपत्ति 600 करोड़ के आसपास हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें: स्टार्टअप बिजनेस के असफल होने के कुछ बड़े कारण , जिनसे आपको बचना चाहिए।

6. पीयूष बंसल (Piyush Bansal Biography In Hindi )

पीयूष बंसल शार्क टैंक इंडिया में जज की भूमिका में हैं। पीयूष बंसल लेंसकार्ट के फाउंडर और सीईओ हैं। पीयूष बंसल 26 अप्रैल 1985 को दिल्ली में हुआ था। इनकी माता का नाम किरण बंसल है और पिता का नाम बालकिशन बंसल था जो कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे

इसलिए पिता हमेशा से चाहते थे उनका बेटा अच्छे से पढ़कर कुछ बड़ा काम करें।

पीयूष ने अपनी स्कूली शिक्षा भारत के डॉन बॉस्को से की। उसके बाद वे ग्रेजुएशन करने के लिए मैकगिल विश्वविद्यालय (कनाडा) चले गए । और फिर इंडिया आकर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजर बेंगलुरु से अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने 2010 में ईवियर कंपनी लेंसकार्ट कंपनी की शुरुआत की। जोकि एक ऑनलाइन पोर्टल हैं।

अब वे शार्क इंडिया में जज की भूमिका निभा रहे हैं। . मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीयूष बंसल की नेटवर्थ करीब 600 करोड़ रुपये आंकी गई हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें : सफल बिजनेसमैन बनना है, तो आज ही इन आदतों को छोड़कर आगे बढ़ें।

7. अशनीर ग्रोवर ( Ashneer Grover Biography In Hindi )

शार्क टैंक इंडिया के पॉपुलर जजों की लिस्ट में सबसे पहला नाम आज भी अशनीर ग्रोवर का लिया जाता हैं। लेकिन अब वे शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में मौजूद नहीं हैं।

अशनीर ग्रोवर फिनटेक फर्म भारतपे के फाउंडर और एमडी हैं। अशनीर का जन्म 14 जून 1982 को दिल्ली में हुआ था। अशनीर के पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है और माता एक शिक्षिका है।

अशनीर की शुरुआती पढ़ाई एपीजे स्कूल दिल्ली से हुई। उसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से बी.टेक ( सिविल इंजीनियरिंग ) की डिग्री हासिल की।

उसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए ये फ्रांस में इंसा-ल्योन विश्वविद्यालय चले गए। उसके बाद फिर इंडिया वापस आकर इन्होंने IIM अहमदाबाद से एमबीए पूरा किया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने देश और देश से बाहर अलग अलग कंपनियों में जॉब का अनुभव लिया। जॉब करते हुए इन्हे भारत पे शुरू करने का आइडिया क्लिक कर गया। उसके बाद 2018 में इन्होंने भारत पे कंपनी की शुरुआत की।

अशनीर ग्रोवर भारत के उभरते हुए बिजनेसमैनो में से एक हैं इन्हे 2001 में यंग अचीवमेंट अवार्ड का भी सम्मान मिल चुका हैं।

उसके बाद 2021 में ये सोनी टीवी के शो शार्क टैंक इंडिया का हिस्सा बनें। लेकिन अब ये इससे आउट हो चुके है। और जल्द ही अब किसी नई कंपनी की शुरुआत करने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 790 करोड़ रुपये आँकी गई हैं।

अशनीर ग्रोवर एक बिजनेस मैन माधुरी ग्रोवर से शादी भी कर चुके हैं। इनकी पत्नी का फर्निशिंग बिजनेस है। इनके दो बच्चे एवी ग्रोवर और मन्नत ग्रोवर भी हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें: बिजनेस शुरू करने के वाली महिलाओ के लिए टॉप लोन योजनाएं

8. गजल अलघ (Ghazal Alagh Biography In Hindi )

ग़ज़ल अलघ भी शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। ग़ज़ल अलघ ब्यूटी ब्रांड मामाअर्थ की फाउंडर हैं। ग़ज़ल अलघ का जन्म 02 सितंबर 1988 को गुड़गांव, हरियाणा, में हुआ था।

इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद इन्होंने 2011 में वरुण अलघ के साथ शादी कर ली। शादी के बाद इनके घर एक बेटे अगस्त्य अलघ ने जन्म लिया।

शादी के बाद माँ बनने के बाद इनके दिमाग में एक आईडिया आया। जिसके बाद ग़ज़ल अलघ ने अपने पति के साथ मिलकर 2016 में मामाअर्थ कंपनी की शुरुआत की। जहां पर आपको बेबी से जुड़े हुए प्रोडक्ट मिलते हैं।

बिजनेस शुरू करने के बाद इन्हे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और सिकोइया कैपिटल इंडिया से भी फंडिंग मिली

उनके अपने स्टार्टअप को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और सिकोइया कैपिटल इंडिया से फंडिंग मिली थी। गजल की कुल संपत्ति करोड़ के करीब आँकी गई हैं।

लेख का निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Shark Tank India शो में जज की भूमिका निभाने वाले सभी जजों के बारे में विस्तार से बताया हैं। कि इस शो में जज की भूमिका कौन निभा रहे हैं। व किस कंपनी के मालिक हैं। उनकी पढ़ाई कहाँ पर हुई। पहले वे क्या करते थे। उनकी टोटल नेट वर्थ कितनी हैं। ( Shark Tank india Judges Hindi ) ( Shark Tank india Judges Story Hindi )

अगर आपको हमारे द्वारा बताई गई ये जानकारी पसंद आई हैं तो आप अपनी राय हमें कमेंट करके भी बता सकते हैं। इस जानकारी को अपने ज्यादा से ज्यादा दोस्तों रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि वे भी इन जजों की कहानी से कुछ सीख सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here