Shark Tank Kya Hai Hindi | शार्क टैंक इंडिया क्या हैं। शार्क टैंक इंडिया से बिजनेस के लिए फन्डिंग कैसे लें।

2
Shark Tank India se Funding Kaise Le by ultimateguider
Shark Tank India se Funding Kaise Le

अगर आप बिजनेस , स्टार्टअप जैसे विषयों में रुचि रखते हैं तो आप शार्क टैंक के बारे में जरूर जानते होंगे। या फिर कहीं न कहीं आपने इसका नाम जरूर सुना होगा।

शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन शुरू हो चुका हैं। आप इसके सभी एपिसोड सोनी लिव ऐप पर देख सकते हो। लेकिन इसे देखने से पहले आपको ये जानना जरूरी हैं। की आखिर शार्क टैंक इंडिया क्या हैं। Shark Tank India Kya Hai , शार्क टैंक क्या हैं। Shark Tank Kya Hai शार्क टैंक इंडिया से फन्डिंग कैसे लें। Shark Tank India se Funding Kaise Le आपको इसे क्यों देखना चाहिए।

अगर आप इन सभी बातों को बारें में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप इसके बारें में पूरा समझ जाओगे फिर आप इसके बारें में दूसरों को भी समझा पाओगे।

इंडिया में पिछले कुछ वर्षों से स्टार्टअप की लहर चल रही हैं। जिसे देखो कहीं कहीं खुद का स्टार्टअप शुरू करने में लगा हुआ हैं। देश में अनेक ऐसे युवा हैं जो जॉब छोड़कर भी स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। स्टार्टअप शुरू करने में सबसे ज्यादा युवा वर्ग शामिल हैं।

देश में ऐसे बहुत से स्टार्टअप हैं जो कुछ वर्षों पहले बहुत ही छोटे स्तर पर शुरू हुए थे लेकिन आज वो यूनिकॉर्न स्टार्टअप बन चुके हैं। इसलिए ऐसे सफल स्टार्टअप को देखकर भी युवाओं में स्टार्टअप शुरू करने को लेकर काफी जोश हैं।

स्टार्टअप शुरू करने के मामलें भी अब महिलाये भी पीछे नहीं हैं। वे भी अपनी मेहनत और लगन से अच्छे स्टार्टअप खड़े कर चुकी हैं। और काफी प्रॉफ़िट बना रही हैं।

स्टार्टअप को सफल होना देश की इकोनॉमी के लिए अच्छी बात हैं।

देश में उभरते हुए नए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टीवी चैनल पर शार्क टैंक इंडिया शोज की शुरुआत की गई हैं।

अगर आपको स्टार्टअप , बिजनेस जैसे विषयों में रुचि हैं। तो आपको इस शोज के बारे में जरूर जानना चाहिए ताकि आप जरूरत पड़ने पर इसका लाभ भी ले सको। इस लेख में हमने आपको इसी के बारें में जानकारी दी हैं कि Shark Tank Kya Hai, Shark Tank India se Funding Kaise Le

शार्क टैंक क्या हैं। Shark Tank Kya Hai Hindi

शार्क टैंक इंडिया एक ऐसा टीवी शोज हाँ जहां पर स्टार्टअप करने वाले उद्यमियों को उनके स्टार्टअप के लिए फंडिंग मुहैया कराई जाती हैं। इस शो का कॉन्सेप्ट अमेरिका के शार्क टैंक से लिया गया हैं। अमेरिका में इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी।

इंडिया में अभी तक इसके दो सीजन हो चुके हैं। जिसके वजह से देश के अनेक नए स्टार्टअप को फंडिंग मिली।

पहला सीजन काफी सफल रहा था। और ये प्रोग्राम इंडिया के सबसे ज्यादा देखें जाने वाले प्रोग्राम में भी शामिल हुआ। उसके बाद ही इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

शार्क टैंक इंडिया प्रोग्राम सोनी टीवी पर Monday to Friday रात 9 बजे प्रसारित होता हैं। इस शोज का नाम ही शार्क टैंक है इसलिए शो में बिजनेस के एक्सपर्ट्स को शार्क्स (Sharks) नाम से बुलाया जाता है।

अगर किसी व्यक्ति के पास स्टार्टअप शुरू करने के लिए कोई अच्छा आइडिया। या वो पहले से कोई सफल स्टार्टअप कर रहा हैं लेकिन स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए फन्डिंग की जरूरत हैं। तो ऐसे उधमी इस शो का हिस्सा बनकर अपनी इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें: अगर आप भी खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

शार्क टैंक इंडिया जजेस और उनकी नेटवर्थ (Shark Tank India Judges Net Worth)

इस शोज में अभी तक साथ जज रह चुके हैं। जोकि समय के साथ बदलते भी रहते हैं। यहाँ पर हम आपको शार्क टैंक इंडिया के सभी जजों और उनकी नेटवर्थ के बारे में बताएंगे।

  • अशनीर ग्रोवर: अशनीर ग्रोवर’ ‘Bharat Pe’ फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ 700 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा की है।
  • पीयूष बंसल: ‘पीयूष बंसल’ लेंसकार्ट (Lenskart) के फाउंडर और सीईओ हैं। उनकी नेटवर्थ 587 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा है।
  • अनुपम मित्तल : Anupam Mittal Shaadi.com’ के फाउंडर और सीईओ (CEO) हैं। उनकी नेटवर्थ 185 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
  • अमन गुप्ता: Aman Gupta इंडिया की फ़ेम टेक कंपनी ‘bOAt’ के फाउंडर हैं। इनकी नेटवर्थ लगभग 710 करोड रुपए है।
  • नमिता थापर : Namita Thapar ‘Emcure’ फार्मास्यूटिकल्स कि चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 600 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा की है।
  • विनीता सिंह: Vinita singh ‘शुगर कॉस्मेटिक’ (Sugar cosmetics) की सीईओ और को-फाउंडर हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
  • ग़ज़ल अलघ: Ghazal Alagh ‘मामा-अर्थ’ (Mamaearth) की को फाउंडर हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 148 करोड़ की है।
  • अमित जैन: Amit Jain कार देखो (CarDekho) कंपनी के ग्रुप फाउंडर हैं। इनकी कंपनी की नेटवर्थ लगभग 1200 मिलियन डॉलर यानि की लगभग 9,840 करोड़ रुपये की है। शार्क टैंक इंडिया के सीजन-2 में अशनीर ग्रोवर की जगह उनकी एंट्री हुई है।

इसे भी जरूर पढ़ें: एक सफल बिजनेसमैन कैसे बनें ?

शार्क टैंक इंडिया से फंडिंग कैसे मिलती हैं। Shark Tank India se Funding Kaise Le

शार्क टैंक इंडिया में अप्लाई करने के बाद अगर किसी उधमी का स्टार्टअप उसमें फंडिंग के लिए सलेक्ट हो जाता हैं। तो फिर उस पर्सन को शार्क टैंक के जजों के सामने अपना आइडिया या प्रोडक्ट को पेश करना होता हैं।

जजों को समझना होता हैं की उनका प्रोडक्ट या आइडिया किस प्रकार से भविष्य में अच्छा रिटर्न दें सकता हैं। कंटेस्टेंट को जजों को यह भी बताना होता हैं कि उन्हे कितने फंड की जरूरत हैं और उसके बदले बिजनेस में आपको कितना हिस्सा मिलेगा।

उसके बाद शो के जज आपके बिजनेस के हर पहलू को हर तरीके से समझने की कोशिश करते हैं।

ऐसे में अगर किसी जज को कंटेस्टेंट का प्रोडक्ट या आइडिया पसंद आता हैं। और दोनों के बीच सहमति बन जाती हैं तो जज और कंटेस्टेंट के बीच फंडिंग डील फाइनल हो जाती हैं।

अगर किसी जज को किसी कंटेस्टेंट का आइडिया या प्रोडक्ट पसंद नहीं आता हैं तो कंटेस्टेंट का सफर यहीं खत्म हो जाता हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें: स्टार्टअप बिजनेस के असफल होने के कुछ बड़े कारण , जिनसे आपको बचना चाहिए।

शार्क टैंक इंडिया में रजिस्ट्रेशन कैसे करें। Shark Tank me Registration kaise kare

शार्क टैंक इंडिया में जजों मे सामने पेश होने से पहले आपको एक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से होकर गुजरना होता हैं।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद उस लिस्ट में से कुछ ही स्टार्टअप फंडिंग के लिए चुने जाते हैं। अप्लाई करने वाले सभी स्टार्टअप्स को फंडिंग मिलें ये संभव नहीं हैं।

अब बात करते हैं शार्क टैंक इंडिया में रजिस्ट्रेशन कैसे करें। ताकि आप जरूरत पड़ने पर इस इस काम इसके लिए अप्लाई कर सको।

शार्क टैंक इंडिया में अप्लाई करने के लिए आपको 10 स्टेप्स को कंप्लीट करना होगा। जहां पर आपको अपने और अपने बिजनेस से जुड़ी हुई सभी प्रकार की बातों की जानकारी फिल करनी होगी।

  • Shark Tank India में अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले www.sharktank.sonyliv.com वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आप चाहे तो इस काम को sonyliv ऐप से कर सकते हैं।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का पोर्टन ओपन होगा जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर फिल करके अपने मोबाइल में आए ओटीपी को फिल करना होगा।
  • ओटीपी फिल करने के बाद आपको अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा। जैसे की हिन्दी या इंग्लिश
    आप जिस भी भाषा का चयन करेंगे उसी भाषा में आपकी स्क्रीन एक फार्म ओपन होगा।
  • फॉर्म में आपको अपने और बिजनेस से जुड़ी हुई पूछी जाने वाली सभी जानकारी को फिल करना होगा।
  • आप अपनी बात शार्क के सामने कैसे रखेंगे ये बात भी आपको फार्म में लिखनी होगी। इसलिए आप जितना हो सके उतने बेहतर तरीके से आप अपनी पिच भी लिखें।
  • आपको जजेस से कितने रुपए की फंडिंग की जरूरत हैं। फोरम में आपको ये भी जानकारी भी फिल करनी होगी।
  • आपका बिजनेस क्या हैं आप इसे किस लेवल तक लेकर जाना चाहते हैं बिजनेस को आगे ले जाने के लिए आपके पास क्या प्लान हैं आपको इसका विवरण भी करना होगा।
  • इस प्रकार आप फोरम को सभी 10 स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप फॉर्म को सबमिट कर सकते हो।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद अगर आप फंडिंग के सलेक्ट हो जाते हो तो शार्क टैंक इंडिया की टीम आपसे कंटेन्ट करेगी। और आपको शो में बुलाने के लिए इनवाइट भी करेगी।

इसे भी जरूर पढ़ें: बिजनेस में ग्रोथ चाहिए तो, इन गलतियों को करने से बचें।

शार्क टैंक से जुड़े हुए कुछ सवाल जवाब

Shark Tank India क्या है?

शार्क टैंक इंडिया एक टीवी शोज हैं , जहां पर उधमियों को शो के जजों के द्वारा स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए फन्डिंग मिलती हैं।

Shark Tank India से फंडिंग लेने के लिए Registration कैसे करें?

Shark Tank India से फंडिंग लेने के लिए आपको www.sharktank.sonyliv.com पर जाकर आपका रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Shark Tank India में कितने रुपये तक की Funding मिल सकती हैं।

इस शो में आप अपने बिजनेस की जरूरत के अनुसार शो के जजों से फंडिंग की डिमांड कर सकते हैं। बदले में आप उन्हे बिजनेस में कितना हिस्सा देंगे ये बात भी मायने रखती हैं। अगर किसी जजों को आपकी पेशकश पसंद आती हैं तो फिर वे आपको फंडिंग देने के लिए डील साइन करते हैं।

शार्क टैंक इंडिया से फंडिंग लेने के लिए के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

कोई भी भारतीय नागरिक जिसके पास एक अच्छा बिजनेस आइडिया हैं या वो पहले से बिजनेस कर रहा हैं। वे सभी शो से फंडिंग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मेरे पास एक से अधिक बिजनेस आइडिया हैं ,तो क्या में भी इसके लिए आवेदन कर सकता हूँ।

अगर आप अलग अलग स्टार्टअप के लिए फंडिंग लेना चाहते हैं तो आपको सभी स्टार्टअप के लिए अलग अलग नंबर से अलग अलग फोरम मिल करने होंगे।

Shark Tank India में अप्लाई करने के लिए कितनी फीस जमा करनी होगी।

यहाँ पर अप्लाई करने के लिए आपको किसी प्रकार की कोई फीस नहीं जमा करनी हैं।

शार्क टैंक इंडिया शो किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल और सोनी लिव मोबाइल ऐप

शार्क टैंक इंडिया हफ्ते में कितने दिन दिखाया जाता हैं।

सोमवार से शुक्रवार ( रात 9:00 बजे )

लेख में आपने क्या सीखा

इस लेख में हमने आपको शार्क टैंक इंडिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी हैं। कि कोई बिजनेस इससे किस प्रकार फायदा ले सकता हैं। इस लेख में हमने आपको बताया हैं कि शार्क टैंक इंडिया क्या हैं। Shark Tank India Kya Hai , शार्क टैंक क्या हैं। Shark Tank Kya Hai शार्क टैंक इंडिया से फन्डिंग कैसे लें। Shark Tank India se Funding Kaise Le

अगर इस जानकारी को लेकर अगर अब भी आपका किसी प्रकार कोई सवाल हमसे छूट गया हैं। तो आप कमेंट के जरिए आप हमसे अपने सवाल के बारे में पूछ सकते हैं।

इस जानकारी को केवल अपने तक ही सीमित न रखें। बल्कि अपने ज्यादा से ज्यादा दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें। क्या पता यह जानकारी आपसे ज्यादा उनके काम की हो।

2 COMMENTS

  1. इस ब्लॉग पोस्ट से हमें Shark Tank India se Funding Kaise Le के बारे में सभी जानकारी प्राप्त हुई है आपने इस लेख को बहुत ही सही ढंग से लिखा है और वह सभी जानकारी बताइए जो शर्क टैंक के लिए जरूरी है इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

  2. शर्क टैंक के संबंध में इतनी महत्वपूर्ण जानकारी हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here