Pegasus Kya Hai | पेगासस स्पायवेयर सॉफ्टवेयर यूजर्स को ट्रेक कैसे करता है।

0
Pegasus Spyware Kya Hai Hindi
Pegasus Spyware Kya Hai Hindi

वर्तमान मे अभी एक मुद्दा ट्रेंड मे है जिसका नाम है। पेगासस स्पायवेयर Pegasus Spyware जिसको लेकर एक संयुक्त रिपोर्ट मे दावा किया गया है कि भारत सरकार दो से तीन वर्षों मे तकरीबन  200 से 300 मोबाइल नंबर की जासूसी करवा रही है जिसमे जर्नलिस्ट , वकील सोशल वर्कर , विपक्षी नेता बिजनस के नंबर शामिल है। 

इस लेख मे हम आपको इसी सॉफ्टवेयर के बारे मे विस्तार से जानकारी देने वाले है, कि पेगासस स्पायवेयर सॉफ्टवेयर क्या है , Pegasus Kya Hai , pegasus spyware kya hai इसका इस्तेमाल किसलिए किया जाता है।अगर आप भी इसके बारे मे पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो लेख को अंत तक जरूर पढे।  

Pegasus Kya Hai पेगासस स्पायवेयर क्या है

पेगासस एक स्पायवेयर सॉफ्टवेयर है जिसका मतलब होता है कि जासूसी करना या निगरानी करना। इस सॉफ्टवेयर को इजराइली साइबर सिक्योरिटी कंपनी एनएसओ ग्रुप के द्वारा डेवलप किया गया है।  

स्पायवेयर सॉफ्टवेयर की मदद से किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स आसानी से हेक किया जा सकता है।  

यूजर की डिवाइस हैक होने के बाद उसके मोबाइल का कनेक्शन हेकर्स से जुड़ जाता है। अब आपके मोबाइल मे केमरा, माइक, मेसेज काल इत्यादि जानकारी को हेकर ट्रेक करते रहते है।  

इस सॉफ्टवेयर को किसी भी डिवाइस मे आसानी से गलत तरीके से इंस्टाल करवाया जा सकता है एक जानकारी के मुताबिक सिर्फ एक मिस काल के माध्यम से भी आप किसी भी यूजर के मोबाइल मे इस सॉफ्टवेयर को इंस्टाल करवा सकते हो।  

फिर सोशल मीडिया, वॉट्सऐप मैसेज, टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से भी हेकर्स आपके मोबाइल मे इसे इंस्टाल कर सकते है आपको इसकी भनक तक नहीं लगेगी और आपको जासूसी शुरू हो जायेगी।  

Pegasus Spyware Software को और भी कई अलग अलग नामों से जाना जाता है जैसे कि क्यू सूट ,ट्राइडेंट क्यू साइबर टेक्नोलॉजिज

एक जानकारी के मुताबिक यह सॉफ्टवेयर दुनिया की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली डिवाइस एप्पल मे घुसपैठ कर सकता है।  

इस सॉफ्टवेयर को बनाने वाले एनएसओ ग्रुप ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर दावा किया है कि वह इस सॉफ्टवेययर की मदद से सरकारी एजेंसियों की मदद करने, आतंकवाद और अपराध को रोकने और देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर ध्यान रखने के लिए करता है।  

इसे भी जरूर पढे : आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस मे करिअर कैसे बनाए ।

पेगासस को कौन खरीद सकता है?

एक रिपोर्ट के अनुसार एनएसओ ग्रुप यह दावा करता है हम केवल किसी भी देश की अधिकृत  सरकार के साथ भी काम करते है।  

मेक्सिको और पनामा  देश की सरकारे इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सार्वजनिक रूप से करती है वर्तमान मे इस  पेगासस स्पायवेयर सॉफ्टवेयर के 40 देशों मे तकरीबन 60 से अधिक ग्राहक है। 

जिसमे कंपनी के यूजर 51% इंटेलिजेंस एजेंसियों, 38% कानून प्रवर्तन एजेंसियों और 11% सेना से संबंध रखते है।  

पेगासस सॉफ्टवेयर कंपनी का दावा है कि इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल देश की सरकारी एजेंसियों को स्थानीय और वैश्विक खतरों के बारे मे पता लगाने और उसे रोकने मे मदद करता है।

Pegasus Spyware Kya Hai Hindi

पेगासस स्पाइवेयर का खर्च 

इस सॉफ्टवेयर क इस्तेमाल करना आसान नहीं है , न ही यह सॉफ्टवेयर हर किसी को मिल सकता है लेकिन जिस किसी के उपयोग के लिए इसी परमिशन दी गई है उन्हे इसे इस्तेमाल करने की भारी कीमत चुकनी पड़ती है।  

Pegasus Spyware Software की कीमत क्या होगा  ये एनएसओ ग्रुप और खरीदने वाले के बीच तय होती है जोकि करोड़ों रुपये प्रति एक यूजर के हिसाब से चार्ज की जाती है। 

पेगासस के एक सॉफ्टवेयर के लाइसेंस की कीमत 70 लाख से 1 करोड़ के बीच होती है जिससे एक साथ दो से तीन डिवाइस को हेक किया जा सकता है।  

2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने के लिए एनएसओ ग्रुप लगभग 10 करोड़ रुपये चार्ज करता था जिससे एक साथ 10 लोगों की डिवाइस को हेक किया जा सकता है।  

यही नहीं इस सॉफ्टवेयर को इंस्टाल करने के लिए कंपनी अलग अलग से फीस भी चार्ज करती है जिसके लिए तकरीबन 500,000 डॉलर यानि कि 3.75 करोड़ रुपए लिए जाते है। 

इसे भी जरूर पढे :- इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक क्या है ?

पेगासस काम कैसे करता है?

साइबर सेक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार हेकर्स इस सॉफ्टवेयर को यूजर्स की डिवाइस मे इंस्टाल करने का कोई एक तरीका नहीं इस्तेमाल करते है।

वे इसे यूजर्स की डिवाइस की एक्टिविटी के हिसाब से अलग अलग तरीके अपनाते रहते है ऐसे मे यूजर को पता भी नहीं चलता और उनके मोबाइल मे पेगासस  पहुच जाता है।   

एक जानकारी के मुताबिक 2019 मे हेकर्स ने इस सॉफ्टवेर को व्हाट्सअप वीडियो काल के माध्यम से यूजर्स की डिवाइस तक पहुचा दिया था ऐसे मे आप अंदाजा लगा सकते है कि यह सॉफ्टवेयर कितना खतरनाक है।  

इसे भी पढे :- 5 जी टेक्नोलॉजी क्या है ?

इस यूजर के मोबाइल मे इंस्टाल करवाने का एक तरीका भी यह सामने आया है कि इसमे हेकर्स जिस भी डिवाइस को टारगेट करना चाहते है। उस डिवाइस मे मेसेज के माध्यम से एक “एक्सप्लॉइट लिंक”  भेजी जाती है अगर यूजर्स गलती से भी एक बार इस लिंक पर क्लिक कर देता है तो पेगासस स्पाइवेयर खुद ही डिवाइस मे इंस्टाल हो जाता है जिसका पता यूजर को भी नहीं चलता है। 

हेकर्स इसके लिए और भी तरीके इसतेंआल करते है जिनका मकसद होता है किसी न किसी तरह से एक बार यूजर्स के मोबाइल मे इस सॉफ्टवेयर को इंस्टाल करना होता है। 

हेकर्स एंड्रॉइड डिवाइस मे Pegasus, Framaroot रूटिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करते है। जिसके माध्यम से हेकर्स यूजर्स की डिवाइस मे से सभी प्रकार का डेटा चुरा सकते है।

इसे भी जरूर पढे : क्वांटम टेक्नोलॉजी क्या है ?  

पेगासस स्पाइवेयर खतरनाक क्यों है 

  • Pegasus Spyware अगर किसी भी यूजर की डिवाइस मे मे इंस्टाल हो जाता है तो उसके बार यूजर्स के पास कोई ऐसा प्रूफ नहीं होता है जिससे वो पता लगा सके कि उसकी डिवाइस मे कोई मालवेयर या स्पाइवेयर इंस्टाल हो चुका है।  
  • पेगासस स्पाइवेयर कम बैंडविड्थ पर भी डिवाइस को हेक कर सकता है यही नहीं ये अपना काम इतनी बारीकी से करता है कि फोन की बैटरी, मेमोरी और डेटा का भी ना के बराबर इस्तेमाल करता है ताकि किसी भी यूजर्स को किसी प्रकार का शक न हो।  
  • एप्पल डिवाइस को दुनिया की सबसे सुरक्षित डिवाइस माना जाता है जिसे हेक करना किसी भी हेकर्स के लिए आसान नहीं होता है लेकिन हेकर्स  Pegasus Spyware Software की मदद से एप्पल की डिवाइस भी आसानी से हेक कर रहे है इसलिए एंड्रॉइड को हेक करना उनके लिए खेल है।  
  • अगर आप अपनी डिवाइस पर लॉक लगाकर रखते है तब भी यह सॉफ्टवेयर अपना काम करता रहता है और यूजर्स की इनफॉर्मेशन ट्रेक करके हेकर्स तक पहुचाता रहता है।  

इसे भी जरूर पढे : टेलीप्रॉम्पटर क्या होता है। इसका इस्तेमाल किसलिए किया जाता हैं।  

पेगासस स्पाइवेयर से कैसे बचे 

अगर आप खुद को इस सॉफ्टवेयर की ट्रेकिंग से बचाना चाहते है तो नीचे दिए कुछ टिप्स के बारे मे जरूर जान ले।  

  • आप अपनी डिवाइस को समय समय पर अपडेट करते है ऐसे मे अगर आपकी डिवाइस मे किसी भी प्रकार का कोई मालवेयर या स्पाइवेयर होगा तो अपडेट होने के बाद रिमूव हो जायेगा 
  • अगर आप चाहते है कि आपकी डिवाइस खुद ही औटोमेटिक अपडेट होती रहे है तो आप सेटिंग मे जाकर औटोमेटिक अपडेट के ऑप्शन मे जाकर उसे एक्टिव कर दे।
  • अगर आपकी डिवाइस काफी पुरानी है लगभग 5 वर्ष पुरानी तो ऐसी डिवाइस के हेक होने का जोखिम ज्यादा रहता है खासतौर पर जब वे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है इसलिए अगर आपकी डिवाइस का डेटा महत्वपूर्ण है या आप उसे अपने बिजनस के लिए करते है तो उसे ज्यादा पुरानी न होने दे नहीं तो आपका कीमती डेटा ट्रेक हो सकता है जो किसी भी डिवाइस से ज्यादा कीमती होता है।  
  • अगर आपकी डिवाइस मे अलग अलग ऐप पर पासवर्ड लगाने का फीचर है, तो उसे जरूर इस्तेमाल करे क्योंकि डिवाइस बनाने वाली कंपनिया यूजर्स से आगे का सोचकर तभी किसी फीचर को जोड़ती है ताकि उनका सही इस्तेमाल किया जा सके।  
  • अगर आप अपनी डिवाइस मे पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे है तो उसमे मजबूत पासवर्ड बनाए पासवर्ड बनाते समय किसी का नाम , जन्मतिथि या किसी पालतू एनिमल के नाम का इस्तेमाल न करे।  
  • डिवाइस के जिस भी ऐप या फीचर मे जहा पर संभव हो टू स्टेप ऑथेंटिकेशन  को  ऑन कर दे।  
  • अपनी डिवाइस मे अगर आपको किसी भी स्थान पर किसी प्रकार का अनजान लिंक दिखाई देता है तो उस पर भूलकर भी क्लिक न करे हो सके तो दिखाई देते ही उसे तुरंत डिलीट कर दे।  
  • अपनी डिवाइस मे डिसअपियरिंग सेटिंग को एक्टिवेट कर दें, ताकि आपके पास आने वाले मेसेज एक समय के बाद खुद ही डिलीट हो जाए। 

इसे भी जरूर पढे : एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी क्या है

पेगासस स्पाइवेयर से क्या ट्रेक होता है 

  • Pegasus Spyware डिवाइस मे इंस्टाल होने के बाद हेकर्स को आपकी डिवाइस की कमांड एंड कंट्रोल सर्वर इन्सट्रक्शन देता रहता है।  
  • यूजर्स की डिवाइस मे मौजूद सभी प्रकार का डेटा जैसे कि कॉन्टेक्ट नंबर , लोकेशन , कालस पीडीएफ फ़ाइल , डॉक्स फ़ाइल इत्यादि को हेकर्स ट्रेक करते रहते है।  
  • पेगासस के जरिए हेकर्स यूजर्स की डिवाइस का कैमरा और माइक भी ऑन कर सकते है ताकि यूजर्स जब भी काल या वीडियो काल करेगा तो वे उसे भी ट्रेक कर सकते है।  
  • कुल मिलकर कहा जाए तो पेगासस इंस्टाल होने के बाद हेकर्स यूजर्स की डिवाइस को अपनी जरूरत के अनुसार कभी भी किसी भी फ़ाइल को निकाल कर उसका इस्तेमाल कर सकते है।

इसे पढे :- डीप लर्निंग तकनीक क्या है। इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

आज आपने क्या सीखा

इस लेख मे हमने आपको पेगासस स्पाइवेयर के बारे मे विस्तार से जानकारी दी है कि कि इसकी मदद से कोई भी हेकर्स किसी भी डिवाइस को किस प्रकार आसानी से ट्रेक कर सकता है। इस लेख मे हमने आपको बताया है कि पेगासस स्पाइवेयर क्या है Pegasus Kya Hai और यह यूजर्स के लिए कितना खतरनाक है।

अगर आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई है तो आप अपनी राय हमे कमेन्ट बॉक्स मे जरूर बताए और इस जानकारी को दूसरे यूजर्स के साथ भी जरूर शेयर करे ताकि उन्हे भी इसके बारे मे पता चल सके धन्यवाद 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here