सर्दियों के मौसम में लोगों को गीजर की बड़ी याद आती हैं। कड़ाके की ठंड में हमें डायरेक्ट ठंडे पानी से नहाने से काफी डर लगता हैं। इसलिए ठंडे पानी को गरम करने के लिए ज्यादातर लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में मार्केट में गीजर की डिमांड रहती हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को गीजर के बारें में सही जानकारी नहीं होती हैं।
इसलिए वे ऐसा गीजर खरीद लाते हैं। जो जल्द ही खराब हो जाता हैं। ऐसे में अगर आप भी गीजर खरीदना चाहते हैं। या फिर गीजर के बारें में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं ताकि आप जब भी जीवन में गीजर खरीदो आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। इस लेख में हम आपको बताने वाले है की गीजर कैसे खरीदें। Geyser Kaise Kharide Hindi
गीजर कैसे खरीदें। Geyser Kaise Kharide Hindi
सर्दियों के इस मौसम में गर्म पानी से नहाना विलासिता नहीं, बल्कि जरूरत बन जाती है। पानी को गर्म करने के लिहाज से गीजर इसलिए बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें बस एक स्विच दबाते ही आपको गर्म पानी मिल जाता है। आज गीजर हर घर की जरूरत बन गया है। यदि आप भी गीजर खरीदने जा रहे हैं, तो अपने परिवार की जरूरतों के हिसाब से गीजर का चुनाव करें। बाजार में इस समय कई तरह की गीजर उपलब्ध हैं। इनमें हर एक की खासियत होती है। जानते हैं इन खासियतों के बारे में।
गीजर टिप्स
क्विक और सेफ
अच्छा गीजर कुछ ही मिनटों में पानी को गरम कर देता हैं। इससे बिजली की काफी बचत होती हैं। टैंकलेस गीजर ट्रेडिशनल गीजर की तुलना में अधिक समय तक चलता हैं।
एनर्जी एफिशिएंसी
टैंकलेस वॉटर गीजर से पानी गरम करने पर बिजली की कम खपत होती हैं। जबकि पानी स्टोर करने वाले ट्रडिशनल गीजर से बिजली की खपत अधिक होती हैं। लेकिन टैंकलेस गीजर ट्रडिशनल गीजर की तुलना में थोड़े महंगे होते हैं। जिसे आप आप अपनी सुविधा के अनुसार खरीद सकते हो।
स्पेस
ट्रडिशनल गीजर काफी बड़ा और भारी होता हैं। जिसे कारण इसे रखने के लिए अधिक जगह की जरूरत होती हैं। जबकि टैंकलेस गीजर का इस्तेमाल करने के लिए कम जगह की जरूरत होती हैं।
स्टोरेज
टैंकलेस गीजर एक बार में अधिकतम 6 से 8 लीटर तक पानी गरम कर सकता हैं। अगर आपको अधिक पानी गरम करना हैं तो आपको काफी लग सकता हैं लेकिन आप टैंक वॉटर गीजर से एक बार में अधिकतम 150 लीटर तक पानी गरम करके स्टोर करके रख सकते हैं। जिससे आपको ज्यादा गरम पानी करने के लिए बार बार परेशान नहीं होना पड़ता ।
गीजर के प्रकार
इलेक्ट्रिक गीजर
ज्यादातर घरों में इन्ही गीजर का इस्तेमाल किया जाता हैं। इलेक्ट्रिक गीजर में पानी को गर्म करने के लिए कॉपर कॉइल का इस्तेमाल होता है। इलेक्ट्रिक गीजर भी दो तरह के गीजर होते हैं। इलेक्ट्रिक इंस्टेंट गीजर और इलेक्ट्रिक स्टोरेज गीजर।
लेकिन इलेक्ट्रिक गीजर को ज्यादा सेफ माना जाता हैं। इन गीजर की कीमत मार्केट में कम होती हैं लेकिन ऑपरेशन कॉस्ट अधिक होती हैं। इलेक्ट्रिक गीजर गैस गीजर की अपेक्षा छोटे होते हैं इसलिए इन्हे कहीं पर भी इंस्टॉल करके इस्तेमाल किया जा सकता हैं। क्योंकि ये बिजली से चलते हैं लिए ये पानी को तेजी से गरम भी करते हैं। ये कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन भी नहीं करते। पावर बैंक क्या हैं, पावर बैंक कैसे खरीदें ?
गैस गीजर
वर्तमान समय में गैस गीजर भी काफी ट्रेंड में हैं। गैस गीजर में पानी को गर्म करने के लिए एलपीजी और प्रोपेन गैस का इस्तेमाल किया जाता हैं। गैस गीजर भी पानी को तेजी से गरम करते हैं। अगर आपके यंहा पर लाइट की समस्या रहती हैं तो आपके लिए गेस गीजर का विकल्प बेहतर हैं।
जिससे आप काभी भी किसी भी समय बिना लाइट के पानी को गरम कर सकते हो। गेस गीजर का इस्तेमाल अक्सर बड़े घरों में होते हैं। क्योंकि इसके इंसटोलेशन के करने के लिए बड़े बाथरूम की जरूरत होती हैं । ये इलेक्ट्रिक गीजर की तुलना में महंगे भी होते हैं। यही नहीं इनकी ऑपरेशनल कॉस्ट भी अधिक होती हैं। इसे भी जरूर पढे :- AC खरीदते समय किन किन बातों का ध्यान रखे |
टैंक वॉटर हीटर
इसे स्टोरेज गीजर के नाम से भी जाना जाता हैं। स्टोरेज गीजर में पहले पानी इकट्ठा होता है उसके बाद ही पानी को गर्म किया जाता हैं। इस गीजर की एक कमी यह हैं की अगर पानी गरम होने के बाद इसके गीजर के टैंक में अधिक समय तक रहता हैं तो पानी वापस से ठंडा हो जाता है।
इस गीजर का आप पानी स्टोरेज क्षमता के आधार पर खरीद सकते हैं। इसे आप घर में कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अक्सर इस गीजर का इस्तेमाल ऐसी जगह पर किया जाता है जहां पर अधिक लोगों का आना जाना लगा रहता हो जैसे की मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा इत्यादि। एसी ( AC) के महंगे बिजली बिल से बचने के लिए सोलर एसी लगवाये?
टैंकलेस वॉटर हीटर
ये आकार में छोटे होते हैं। इसलिए इन्हे घर में कहीं पर भी इंस्टॉल करना आसान होता हैं। इस गीजर की सबसे खास बात यह हैं की आपको जब भी जितने गरम पानी की जरूरत हो आप अपनी जरूरत के अनुसार उतना ही पानी गर्म कर सकते हैं। ये पानी को इलेक्ट्रिक कॉइल या नेचुरल गैस के जरिए गर्म करता है।
हाइब्रिड वॉटर हीटर
इस प्रकार के गीजर में वाटर टैंक होता हैं। जिसमें पानी स्टोर करने के बाद ही गर्म होता हैं। इसमें एक हीट पंप होता है, जिसका काम ऊष्मा को इकट्ठा करना होता है। इसके अलावा इस गीजर का वाटर प्रेशर और गरम पानी के प्रवाह का निरंतर इसे खास बनाता हैं। दूसरे गीजर की अपेक्षा हाइब्रिड वॉटर हीटर 60 फीसदी कम बिजली की खपत कम करता हैं। लेकिन ये दूसरे गीजर से काफी महंगे होते हैं। वाटर प्यूरीफायर खरीदने से पहले इन 10 बातों के बारें में जरूर जाने लें वरना हो सकता हैं बड़ा नुकसान
सोलर वाटर हीटर
जिन स्थानों पर लाइट की कम सुविधा हैं या बहुत आती हैं तो ऐसे स्थानों के लिए सोलर गीजर का विकल्प बेहतर हैं। इस गीजर को लेने के लिए आपको शुरुआत में अधिक राशि खर्च करनी होती हैं। फिर आपको इस पर खर्च करने के जरूरत नहीं होती हैं।
इंस्टेंट गीजर और स्टोरेज गीजर में अंतर?
इंस्टेंट गीजर
- इंस्टेंट वॉटर गीजर वे होते हैं जिनमें पानी स्टोर करके गरम करने की सुविधा होती हैं। जिसमे आप गीजर ऑन करने के कुछ ही समय बाद पानी निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस गीजर में आपको पानी स्टोर करने की जरूरत भी नहीं होती हैं। इसमें पानी स्टोर करने के लिए एक पाइप होता हैं जो इसके अंदर पानी भेजता हैं। पानी गरम होने के बाद आउटपुट पाइप से पानी बाहर निकलता हैं। मार्केट में आपको इस प्रकार के गीजर काफी मिल जाएंगे।
- इंस्टेंट वाटर गीजर काफी छोटे होते हैं इसलिए आप इन्हे कम जगह पर रखकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- वाटर स्टोरेज गीजर में एक वाटर टैंक होता है। जिसमें पानी स्टोर रहता हैं। जिसके कारण कुछ इन गीजर की लाइफ कम होती हैं कुछ समय के बाद इनमें दिक्कत होना शुरू हो जाती हैं।
- इंस्टेंट गीजर साइज मे काफी छोटे हैं इन्हे ज्यादा देर तक चलाना पड़ता जिसके कारण बिजली की कम खपत होती हैं। इन टिप्स को आजमा लो, आपका गैस सिलेंडर पहले से 10 से 15 दिन अधिक चलेगा।
स्टोरेज गीजर
- स्टोरेज गीजर में पहले पानी को स्टोर किया जाता हैं उसके बाद गीजर को ऑन करके पानी को गरम किया जाता हैं। उसके बाद ही आप गरम पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस पानी स्टोर करने के लिए एक टैंक होता हैं। इस गीजर में एक बार पानी इस्तेमाल होने के बाद दोबारा गरम पानी इस्तेमाल करने के लिए इंतजार करना पड़ता हैं।
- स्टोरेज गीजर साइज में बड़े होते हैं इसलिए इन्हे इस्तेमाल करने के लिए आपको अधिक जगह की जरूरत होती हैं जहां पर आप इस गीजर को रखकर इस्तेमाल कर सको। अगर आपको अधिक पानी गरम की जरूरत हैं तभी ये गीजर आपके लिए बेहतर हैं।
- इंस्टेंट गीजर की लाइफ स्टोरेज गीजर की तुलना में अधिक होती हैं
- इंस्टेंट गीजर में पानी स्टोर होने के बाद ही पानी गर्म होता हैं। जिसके कारण बिजली की काफी खपत होती हैं। नई कार खरीदने से पहले इन 10 जरूरी बातों को नजरअंदाज बिलकुल न करें वरना हो सकता है नुकसान

Hello Friends, My Name is Shahrukh Khan (Author) मैं एक Full-Time Blogger और Digital Marketer हूँ। मैंने https://ultimateguider.in/ वेबसाइट उन युवाओ के लिए शुरू की हैं। जो करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं। इस वेबसाइट में हम युवाओं को Career Options , Business Ideas , Online Business Ideas, Marketing के बारें में जानकारी शेयर करते हैं। अगर कोई युवा सीखने की इच्छा रखता हैं, तो वो रोजाना हमारी वेबसाइट पर जरूर विजिट करें। हमारा फ्री कंटेंट पैड कंटेन्ट से कई गुणा बेहतर हैं।